होम › Sports › Commonwealth Fencing Championship 2026: भारत ने पहली बार जीता कॉमनवेल्थ फेंसिंग का ओवरऑल खिताब, 13 गोल्ड समेत कुल 35 पदकों के साथ रचा इतिहास
Sports

Commonwealth Fencing Championship 2026: भारत ने पहली बार जीता कॉमनवेल्थ फेंसिंग का ओवरऑल खिताब, 13 गोल्ड समेत कुल 35 पदकों के साथ रचा इतिहास

WhatsApp Facebook
Commonwealth Fencing Championship 2026: भारत ने पहली बार जीता कॉमनवेल्थ फेंसिंग का ओवरऑल खिताब, 13 गोल्ड समेत कुल 35 पदकों के साथ रचा इतिहास

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35611-dehli Commonwealth Fencing Championship 2026: भारत ने पहली बार जीता कॉमनवेल्थ फेंसिंग का ओवरऑल खिताब, 13 गोल्ड समेत कुल 35 पदकों के साथ रचा इतिहास

Commonwealth Fencing Championship 2026: नई दिल्ली: भारतीय तलवारबाजी दल ने नाइजीरिया के लागोस में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत ने पहली बार ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। चार दिन चली प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने सीनियर और अंडर-23 वर्ग में कुल 35 पदक जीते। इनमें 13 स्वर्ण, 8 रजत और 14 कांस्य पदक शामिल हैं।

पहली बार मिली विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी

शानदार प्रदर्शन के लिए भारत को विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी भी मिली। यह ट्रॉफी 1982 से कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन की ओर से प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ ओवरऑल प्रदर्शन करने वाले देश को दी जाती है। भारत ने पहली बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी अपने नाम की।

सीनियर टीम स्पर्धाओं में 5 गोल्ड

प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत ने सीनियर टीम स्पर्धाओं में छह में से पांच स्वर्ण पदक जीते। पुरुष साबरे, महिला साबरे, पुरुष एपी, महिला एपी और महिला फॉयल में भारत को गोल्ड मिला। पुरुष फॉयल में टीम ने रजत पदक हासिल किया।

पहले दिन 17 पदकों की बंपर शुरुआत

भारत ने पहले ही दिन अंडर-23 व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत 17 पदक जीते। पुरुष साबरे में निखिल वाघ ने स्वर्ण जीता। जॉयस अशिता, प्राची लोहान और जेफरलिन ने भी अपने-अपने वर्ग में गोल्ड हासिल किया।

FAI महासचिव ने दी बधाई

फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि वह पूरे भारतीय दल के प्रदर्शन से बेहद गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार कॉमनवेल्थ ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीतना भारतीय फेंसिंग में मौजूद प्रतिभा, अनुशासन और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)