होम › Technology › Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, NEET मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, आज भी हंगामें के आसार
Technology

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, NEET मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, आज भी हंगामें के आसार

WhatsApp Facebook
Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, NEET मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, आज भी हंगामें के आसार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35558-parliament-monsoon-session-last-day-neet-issue-amit-shah-opposition Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, NEET मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, आज भी हंगामें के आसार

Monsoon Session: नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आज, गुरुवार 13 अगस्त को आखिरी दिन है। हालांकि, सत्र के अंतिम दिन भी सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। विपक्ष NEET परीक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब की मांग को लेकर लगातार विरोध कर रहा है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को चर्चा की चुनौती देते हुए कहा है कि सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है।

शाह ने स्पीकर को लिखा पत्र

गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर NEET मुद्दे पर सदन में चर्चा के लिए समय तय करने का आग्रह किया। शाह ने कहा कि वह चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहेंगे और विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले सवालों का जवाब देंगे।

सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी विपक्ष से चर्चा में शामिल होने की अपील कर चुके हैं। सरकार का कहना है कि वह छात्रों के आंदोलन और NEET से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए तैयार है। हालांकि, बुधवार को सदन में हंगामा जारी रहा और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद सरकार और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज हो गए।

20 जुलाई से शुरू हुआ था सत्र

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और 13 अगस्त तक चलना निर्धारित है। इस दौरान कुल 19 बैठकें होनी हैं। सत्र की शुरुआत से ही NEET, छात्रों के विरोध और अन्य मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की रणनीति अपनाई। हंगामे के बीच सरकार ने कई महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे बढ़ाया। इनमें आयकर, MSME, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या और विदेशी अंशदान से जुड़े विधेयक शामिल हैं।

FCRA बिल JPC को भेजने पर बनी सहमति

सत्र के दौरान विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) में संशोधन से जुड़े विधेयक को संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के पास भेजने का प्रस्ताव भी आगे बढ़ा। सरकार ने कहा कि विपक्ष की मांग को स्वीकार करते हुए विधेयक को JPC के पास भेजा गया है। इससे पहले विपक्ष लगातार इस विधेयक की विस्तृत जांच और संसदीय समिति के सामने विचार की मांग कर रहा था।

राहुल गांधी ने शाह पर साधा निशाना

अमित शाह के पत्र के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सरकार पर निशाना साधा। विपक्ष का कहना है कि केवल चर्चा की पेशकश पर्याप्त नहीं है, बल्कि NEET और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। वहीं, अमित शाह ने विपक्ष पर संसद की कार्यवाही बाधित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है और अब विपक्ष को तय करना है कि उसे चर्चा करनी है या हंगामा।

आखिरी दिन भी गतिरोध के आसार

संसद के आखिरी दिन भी हंगामे के आसार बने हुए हैं। सरकार की कोशिश है कि लंबित विधायी कामकाज पूरा किया जाए, जबकि विपक्ष NEET और छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा हुआ है। ऐसे में सबकी नजर आज की कार्यवाही पर रहेगी कि क्या सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होता है या मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ जाता है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)