होम › Technology › Accident: मुंबई की महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, बाइक राइडर्स के कांकेर जाते समय मरकाटोला घाट के पास हुआ हादसा
Technology

Accident: मुंबई की महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, बाइक राइडर्स के कांकेर जाते समय मरकाटोला घाट के पास हुआ हादसा

WhatsApp Facebook
Accident: मुंबई की महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, बाइक राइडर्स के कांकेर जाते समय मरकाटोला घाट के पास हुआ हादसा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35540-mumbai-woman-biker-dies-in-road-accident-near-markatola-ghat-kanker Accident: मुंबई की महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, बाइक राइडर्स के कांकेर जाते समय मरकाटोला घाट के पास हुआ हादसा

Accident: रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में बुधवार को नेशनल हाईवे-30 पर मरकाटोला घाट के पास मुंबई की रहने वाली महिला बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत हो गई। रायपुर से कांकेर की ओर जा रहे करीब 20 बाइक राइडर्स के समूह में शामिल रिद्धि की बाइक को सामने से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रिद्धि को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका रिद्धि ठक्कर कांदिवली, मुंबई वेस्ट की रहने वाली थीं। वह अपनी बाइक क्रमांक एमएच 12 एसपी 0835 से रायपुर पहुंची थीं और यहां से बाइक राइडर्स के समूह के साथ कांकेर के लिए रवाना हुई थीं। जानकारी के अनुसार बीस बाइक राइडर्स का समूह रायपुर से कांकेर के लिए रवाना हुआ था। धमतरी पार करने के बाद समूह के करीब 17 राइडर्स आगे निकल गए, जबकि तीन राइडर्स पीछे चल रहे थे। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास सामने से आए ट्रेलर ने रिद्धि की बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और साथी बाइक राइडर्स ने तत्काल मदद की। डायल-112 की सहायता से घायल रिद्धि को चारामा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें धमतरी के राम अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद संबंधित ट्रेलर और चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजकर मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)