होम › Technology › Hurun Report: अंबानी परिवार फिर सबसे अमीर कारोबारी परिवार, अदाणी से बिड़ला तक, कौन कितना अमीर? सामने आई टॉप फैमिली बिजनेस लिस्ट
Technology

Hurun Report: अंबानी परिवार फिर सबसे अमीर कारोबारी परिवार, अदाणी से बिड़ला तक, कौन कितना अमीर? सामने आई टॉप फैमिली बिजनेस लिस्ट

WhatsApp Facebook
Hurun Report: अंबानी परिवार फिर सबसे अमीर कारोबारी परिवार, अदाणी से बिड़ला तक, कौन कितना अमीर? सामने आई टॉप फैमिली बिजनेस लिस्ट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35537-hu Hurun Report: अंबानी परिवार फिर सबसे अमीर कारोबारी परिवार, अदाणी से बिड़ला तक, कौन कितना अमीर? सामने आई टॉप फैमिली बिजनेस लिस्ट

Hurun Report: नई दिल्ली: ‘2026 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस लिस्ट’ के मुताबिक मुकेश अंबानी का परिवार भारत का सबसे अमीर कारोबारी परिवार बना हुआ है। परिवार की कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपए आंकी गई है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसमें 8.5% की गिरावट दर्ज हुई है।

अदाणी परिवार पहली पीढ़ी में सबसे आगे

अहमदाबाद के गौतम अदाणी का परिवार 19.6 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ पहली पीढ़ी के कारोबारी परिवारों में सबसे ऊपर रहा। वहीं, एयरटेल के प्रमोटर सुनील भारती मित्तल का परिवार 12.1 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ कुल सूची में तीसरे स्थान पर है। कुमार मंगलम बिड़ला का परिवार 8.14 लाख करोड़ रुपए के साथ चौथे स्थान पर रहा।

300 बड़े परिवारों ने रोज जोड़े 4,076 करोड़

हुरुन इंडिया के संस्थापक अनस रहमान जुनैद के मुताबिक, देश के सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबारों की कुल वैल्यू 1.46 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 138 लाख करोड़ रुपए है। पिछले दो साल में शीर्ष 300 पारिवारिक कारोबारों ने औसतन हर दिन 4,076 करोड़ रुपए का मूल्य जोड़ा।

आहूजा परिवार की संपत्ति 352% बढ़ी

शाही एक्सपोर्ट्स के आहूजा परिवार ने तीन साल में सबसे ज्यादा 352% की संपत्ति वृद्धि दर्ज की। उनकी संपत्ति बढ़कर 37,500 करोड़ रुपए हो गई। गरवारे परिवार की संपत्ति 300% बढ़कर 15,600 करोड़ रुपए पहुंची और रैंकिंग में 61 स्थान का सुधार हुआ।

जिंदल परिवार ने जोड़े 3.3 लाख करोड़

जिंदल परिवार ने तीन साल में सबसे ज्यादा 3.3 लाख करोड़ रुपए का मूल्य जोड़ा। उनकी कुल संपत्ति अब 8.02 लाख करोड़ रुपए है।

देश के टॉप कारोबारी परिवार

हुरुन इंडिया की सूची में मुकेश अंबानी का अंबानी परिवार, गौतम अदाणी का अदाणी परिवार, सुनील भारती मित्तल का मित्तल परिवार, कुमार मंगलम बिड़ला का बिड़ला परिवार, शाही एक्सपोर्ट्स का आहूजा परिवार, गरवारे हाई-टेक फिल्म्स का गरवारे परिवार और जिंदल परिवार शामिल हैं। अंबानी परिवार 25.8 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर है। अदाणी परिवार 19.6 लाख करोड़ रुपए के साथ पहली पीढ़ी के कारोबारी परिवारों में सबसे आगे है। मित्तल परिवार 12.1 लाख करोड़ और बिड़ला परिवार 8.14 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ प्रमुख स्थान पर हैं। वहीं आहूजा, गरवारे और जिंदल परिवारों ने पिछले तीन वर्षों में संपत्ति और कारोबार के मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)