होम › Technology › हिमाचल में बारिश से हाहाकार: 288 सड़कें बंद, 112 ट्रांसफार्मर ठप; 3 गांवों का संपर्क टूटा
Technology

हिमाचल में बारिश से हाहाकार: 288 सड़कें बंद, 112 ट्रांसफार्मर ठप; 3 गांवों का संपर्क टूटा

WhatsApp Facebook
हिमाचल में बारिश से हाहाकार: 288 सड़कें बंद, 112 ट्रांसफार्मर ठप; 3 गांवों का संपर्क टूटा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35482-himachal हिमाचल में बारिश से हाहाकार: 288 सड़कें बंद, 112 ट्रांसफार्मर ठप; 3 गांवों का संपर्क टूटा

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की 12 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में 288 सड़कें बंद हैं। वहीं 112 बिजली ट्रांसफार्मर और 55 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

मंडी में 117 सड़कें बंद

मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 117 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 61 बिजली ट्रांसफार्मर और 8 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। चंबा में 74 और कुल्लू में 56 सड़कें बंद हैं। शिमला में 14 और सिरमौर में 13 सड़कें अवरुद्ध हैं। कुल्लू के बंजार में 34 ट्रांसफार्मर ठप हैं, जबकि शिमला में 26 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

लाहौल-स्पीति में पुल डूबा

लाहौल-स्पीति के जहालमा नाले में बाढ़ के बाद चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे जोबरंग पुल का आधे से ज्यादा हिस्सा पानी में डूब गया है। पुल बंद होने से जोबरंग, राशेल और राहपे गांवों का संपर्क टूट गया है।

910 करोड़ का नुकसान

मॉनसून के दौरान अब तक प्रदेश में करीब 910 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बारिश से जुड़े हादसों में 163 लोगों की मौत, 257 के घायल होने और एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी है। मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

12 अगस्त तक 7% कम बारिश

1 जून से 12 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 7% कम बारिश हुई है। हालांकि चंबा, किन्नौर, कुल्लू, शिमला और सिरमौर में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीँ मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)