होम › Technology › Panna Diamond Discovery News: पन्ना में चमकी 7 मजदूरों की किस्मत: खेत की खदान में मिला 16.96 कैरेट का बेशकीमती हीरा
Technology

Panna Diamond Discovery News: पन्ना में चमकी 7 मजदूरों की किस्मत: खेत की खदान में मिला 16.96 कैरेट का बेशकीमती हीरा

WhatsApp Facebook
Panna Diamond Discovery News: पन्ना में चमकी 7 मजदूरों की किस्मत: खेत की खदान में मिला 16.96 कैरेट का बेशकीमती हीरा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

पन्ना [Nishanebaaz News]Panna Diamond Discovery News। ‘रत्नागर्भा’ पन्ना की धरती ने एक बार फिर सात गरीब मजदूरों के भाग्य का ताला खोल दिया है। जिले के सरकोहा गांव स्थित एक खेत की खदान में काम कर रहे सात मजदूरों को 16.96 कैरेट का उच्च गुणवत्ता (जेम क्वालिटी) वाला बेशकीमती हीरा मिला है। बाजार में इस हीरे की अनुमानित कीमत ₹50 लाख से अधिक बताई जा रही है। हीरा मिलने की आधिकारिक सूचना के बाद से ही मजदूरों और उनके परिजनों के बीच जश्न और खुशी का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान खदान की चाल और मिट्टी की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे पट्टाधारक अखिलेश पाल की नजर अचानक मिट्टी के बीच चमक रहे एक पत्थर पर पड़ी। जब उन्होंने पास जाकर देखा और जांच की, तो उसके जेम क्वालिटी का हीरा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस हीरे को जिला शासकीय हीरा कार्यालय में नियमानुसार सुरक्षित जमा करा दिया गया है।

आगामी दिनों में हीरा कार्यालय द्वारा इस हीरे की सरकारी बोली (नीलामी) लगाई जाएगी। नीलामी से प्राप्त होने वाली कुल राशि में से शासकीय रॉयल्टी और अन्य टैक्स की कटौती करने के बाद, बची हुई पूरी रकम सातों साझेदार मजदूरों के खातों में बराबर-बराबर बांटी जाएगी।

हीरा मिलने से इन सातों मजदूर परिवारों की आर्थिक तंगी हमेशा के लिए खत्म होने की उम्मीद है। विशेष रूप से, 30 से 38 वर्ष की उम्र तक आर्थिक तंगी के कारण अविवाहित रहे संतोष, शर्मन और अरुण नाम के तीन मजदूरों के घर अब जल्द ही शहनाई बजेगी। मजदूरों का कहना है कि नीलामी से मिलने वाले पैसों से वे अपने कच्चे छप्परों को पक्के मकान में तब्दील करेंगे और बच्चों को उच्च स्तर की बेहतर शिक्षा दिलाएंगे।

The post Panna Diamond Discovery News: पन्ना में चमकी 7 मजदूरों की किस्मत: खेत की खदान में मिला 16.96 कैरेट का बेशकीमती हीरा appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)