होम › Technology › CG News : तेंदुए की खाल तस्करी की कोशिश नाकाम, 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त
Technology

CG News : तेंदुए की खाल तस्करी की कोशिश नाकाम, 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

WhatsApp Facebook
CG News : तेंदुए की खाल तस्करी की कोशिश नाकाम, 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35423-three-smugglers-arrested-with-leopard-skin CG News : तेंदुए की खाल तस्करी की कोशिश नाकाम, 3 आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

CG News : नारायणपुर। वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल की तस्करी का मामला पकड़ा है। धौड़ाई रेंज के गायातापारा मार्ग के पास गश्त के दौरान तीन संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई, जहां उनके पास से एक तेंदुए की खाल बरामद हुई। मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं।

वन विभाग के मुताबिक, यह कार्रवाई वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अधिकारियों का कहना है कि इलाके में वन्यजीव अपराधों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गश्त के दौरान संदिग्धों पर पड़ा शक

जानकारी के मुताबिक, 8 अगस्त को वन विभाग की टीम धौड़ाई रेंज क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान गायातापारा मार्ग के पास तीन लोग दो मोटरसाइकिलों से जाते दिखाई दिए। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने उन्हें रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई। आरोपी कथित तौर पर इसे मोटरसाइकिलों के जरिए कहीं ले जाने की कोशिश कर रहे थे। विभाग ने दोनों बाइक भी जब्त कर ली हैं।

184 सेंटीमीटर लंबी है बरामद खाल

वन विभाग के अनुसार, बरामद तेंदुए की खाल पूरी तरह सुरक्षित हालत में मिली है। इसकी लंबाई करीब 184 सेंटीमीटर बताई गई है। आगे के पैरों की ओर इसकी चौड़ाई 125 सेंटीमीटर, पिछले पैरों की ओर 118 सेंटीमीटर और पेट की तरफ चौड़ाई करीब 55 सेंटीमीटर है। खाल के आकार के आधार पर वन विभाग ने इसके वयस्क तेंदुए की होने की बात कही है। मामले में वन्यजीव से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए आगे की जांच की जा रही है।

तीनों आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनूराम काचलाम (39) और पुनीत कुमार बघेल (32), दोनों निवासी छोटेडोंगर तथा जमधर पोताई (50) निवासी धौड़ाई के रूप में हुई है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इनमें धारा 9, 11, 39, 40(2), 44, 48(ए), 49(ए), 49(बी), 50 और 51 शामिल हैं। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को नारायणपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

खाल कहां से आई, इसकी जांच जारी

अब वन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि तेंदुए की खाल आरोपियों के पास कहां से पहुंची और इसे आगे कहां ले जाया जा रहा था। इसके अलावा इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जंगलों में गश्त और निगरानी बढ़ाकर ऐसे मामलों पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)