होम › Chhattisgarh › Maudhapara suicide attempt case: मौदहापारा सुसाइड अटेम्प्ट केस: कर्ज के दबाव में महिला ने खाया जहर, 2 आरोपी हिरासत में; पूछताछ जारी
Chhattisgarh

Maudhapara suicide attempt case: मौदहापारा सुसाइड अटेम्प्ट केस: कर्ज के दबाव में महिला ने खाया जहर, 2 आरोपी हिरासत में; पूछताछ जारी

WhatsApp Facebook
Maudhapara suicide attempt case: मौदहापारा सुसाइड अटेम्प्ट केस: कर्ज के दबाव में महिला ने खाया जहर, 2 आरोपी हिरासत में; पूछताछ जारी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Maudhapara suicide attempt case: रायपुर। राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में कर्ज और ब्याज की रकम को लेकर एक महिला के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने महिला को कथित रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Maudhapara suicide attempt case: जहर खाने वाली महिला की पहचान रजिया बेगम के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आमीन उर्फ मीठा और असलम उर्फ पप्पा को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Maudhapara suicide attempt case: महिला ने ब्याज पर लिए थे पैसे

जानकारी के मुताबिक, रजिया बेगम ने परिवार की जरूरतों के लिए कुछ लोगों से ब्याज पर पैसे लिए थे। परिजनों का आरोप है कि मूल रकम और ब्याज चुकाने के बाद भी उससे लगातार पैसों की मांग की जा रही थी।

परिजनों के मुताबिक, कर्ज की रकम को लेकर कुछ लोग कथित तौर पर रजिया के घर पहुंचकर गाली-गलौज और विवाद करते थे। आरोप है कि लगातार मिल रहे दबाव और कथित प्रताड़ना से परेशान होकर रजिया ने 9 अगस्त को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

मामले की शिकायत मिलने के बाद मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आमीन उर्फ मीठा और असलम उर्फ पप्पा को हिरासत में लिया। पुलिस दोनों से कर्ज, ब्याज की रकम और महिला के साथ कथित प्रताड़ना को लेकर पूछताछ कर रही है।

Maudhapara suicide attempt case: अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच

Maudhapara suicide attempt case: परिजनों की शिकायत में शहजादा, गुड्डन दादी समेत कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इन सभी की भूमिका की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा सकती है।

Maudhapara suicide attempt case: पुलिस का कहना है कि महिला का इलाज जारी है। मामले में सामने आए आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

The post Maudhapara suicide attempt case: मौदहापारा सुसाइड अटेम्प्ट केस: कर्ज के दबाव में महिला ने खाया जहर, 2 आरोपी हिरासत में; पूछताछ जारी appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)