होम › Technology › Jharkhand Student Movement: झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी बोले- प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग गलत, सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए
Technology

Jharkhand Student Movement: झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी बोले- प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग गलत, सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए

WhatsApp Facebook
Jharkhand Student Movement: झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी बोले- प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग गलत, सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35308-rahul-gandhi Jharkhand Student Movement: झारखंड छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी बोले- प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग गलत, सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए

Jharkhand Student Movement: रांची। झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को गलत बताया और राज्य सरकार से छात्रों की बात सुनकर बातचीत के जरिए समस्या का समाधान करने की अपील की।

राहुल बोले- छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने झारखंड सरकार से छात्रों की समस्याओं को सुनने और उनका जल्द समाधान करने की अपील की।

पहले भी छात्रों की मांगों का समर्थन किया था

राहुल गांधी इससे पहले भी झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में सामने आ चुके हैं। उन्होंने छात्रों से फोन पर बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी थीं। इसके बाद उन्होंने उनकी मांगों के प्रति अपना समर्थन जताया था।

मंत्री बोलीं- सरकार बातचीत के लिए तैयार

झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि राज्य में संवादहीनता जैसी स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन से पहले ही सरकार ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी थी। CID जांच, गिरफ्तारियों और डिजिटल समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

सरकार का दावा- व्यवस्था सुधारने पर काम जारी

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भर्ती व्यवस्था की कमियों पर नजर रख रहे हैं। छात्रों को व्यवस्था में सुधार का भरोसा दिया गया है। सरकार ने छात्रों से दोबारा बातचीत का आग्रह किया है और संवाद के लिए तैयार है। उन्होंने भाजपा पर आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप भी लगाया। सरकार का कहना है कि छात्रों की कई मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई की जा चुकी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)