होम › Technology › CG: बागबाहरा में निकली तिरंगा रैली, बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश; शिक्षकों और पालकों ने भी लिया हिस्सा
Technology

CG: बागबाहरा में निकली तिरंगा रैली, बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश; शिक्षकों और पालकों ने भी लिया हिस्सा

WhatsApp Facebook
CG: बागबाहरा में निकली तिरंगा रैली, बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश; शिक्षकों और पालकों ने भी लिया हिस्सा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35300-1 CG: बागबाहरा में निकली तिरंगा रैली, बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश; शिक्षकों और पालकों ने भी लिया हिस्सा

CG: बागबाहरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शाला भानपुर में सोमवार को तिरंगा रैली निकाली गई। रैली को तहसील कार्यालय के पास से रवाना किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया और लोगों को देशभक्ति का संदेश दिया।

पूरे रास्ते गूंजा देशभक्ति का संदेश

रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्कूल परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराया। रैली के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। स्थानीय लोगों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

35301-2 CG: बागबाहरा में निकली तिरंगा रैली, बच्चों ने दिया देशभक्ति का संदेश; शिक्षकों और पालकों ने भी लिया हिस्सा

अधिकारी, शिक्षक और पालक हुए शामिल

कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी डीएन दीवान, संकुल समन्वयक भूपेंद्र निराला, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष गोकुल सिंह नागेश, सदस्य अशोक ध्रुव, अजय राजपूत, अख्तर अली और एकेश्वर साहू सहित जनभागीदारी समिति के सदस्य व पालक शामिल हुए।

शिक्षकों ने भी बढ़ाया बच्चों का उत्साह

एस एम सी सदस्य गुंजन मन्नाडे, प्रधानपाठक पीएस मोतीराम मच्छाडे, प्रधानपाठक एमएस पाठक मोनिका चंद्राकर सहित शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू, पवन कुमार ठाकुर, सुरेखा ठाकुर, अनुराग द्विवेदी, बालक दास कोसरे और हिमा साहू कार्यक्रम में मौजूद रहे। शिक्षकों ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)