होम › Auto › Ducati: डुकाटी मॉन्स्टर भारत में लॉन्च, न्यू डिजाइन और दमदार V2 इंजन, जानें इसकी पावर, फीचर्स और कीमत
Auto

Ducati: डुकाटी मॉन्स्टर भारत में लॉन्च, न्यू डिजाइन और दमदार V2 इंजन, जानें इसकी पावर, फीचर्स और कीमत

WhatsApp Facebook
Ducati: डुकाटी मॉन्स्टर भारत में लॉन्च, न्यू डिजाइन और दमदार V2 इंजन, जानें इसकी पावर, फीचर्स और कीमत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35282-ducati1 Ducati: डुकाटी मॉन्स्टर भारत में लॉन्च, न्यू डिजाइन और दमदार V2 इंजन, जानें इसकी पावर, फीचर्स और कीमत

Ducati: नई दिल्ली। लग्जरी बाइक निर्माता Ducati ने भारत में अपनी पॉपुलर Monster की पांचवीं जनरेशन लॉन्च कर दी है। 1992 में पहली बार पेश हुई Monster नेकेड स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में अपनी अलग पहचान रखती है। नए मॉडल को इंटरनेशनल स्तर पर Red Dot Design Award 2026 भी मिल चुका है।

35283-ducati Ducati: डुकाटी मॉन्स्टर भारत में लॉन्च, न्यू डिजाइन और दमदार V2 इंजन, जानें इसकी पावर, फीचर्स और कीमत

डिजाइन में क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न टच

नई Monster को पूरी तरह नए डिजाइन में तैयार किया गया है। इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, फुल-LED हेडलाइट और कॉम्पैक्ट बॉडी मिलती है। सीट की ऊंचाई 815mm रखी गई है और इसे पहले से पतला बनाया गया है, जिससे राइडर को बाइक संभालने में आसानी होगी।

890cc V2 इंजन, 111hp की पावर

बाइक में नया 890cc V2 ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 9,000rpm पर 111hp की पावर और 7,250rpm पर 91.1Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन में IVT तकनीक दी गई है, जिससे अलग-अलग RPM पर बेहतर परफॉर्मेंस मिलने का दावा है। वाल्व सर्विस इंटरवल 45,000 किलोमीटर है।

35284-ducati2 Ducati: डुकाटी मॉन्स्टर भारत में लॉन्च, न्यू डिजाइन और दमदार V2 इंजन, जानें इसकी पावर, फीचर्स और कीमत

175kg वजन और दमदार ब्रेकिंग

नई Monster का वजन 175kg है, जो पिछले मॉडल से करीब 4kg कम है। इसमें 43mm Showa USD फ्रंट फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग के लिए 320mm ड्यूल फ्रंट डिस्क, 230mm रियर डिस्क और ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है।

4 राइडिंग मोड और 5-इंच TFT स्क्रीन

बाइक में Sport, Road, Urban और Wet चार राइडिंग मोड हैं। साथ ही ट्रैक्शन कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले, नेविगेशन और मल्टीमीडिया सिस्टम भी दिया गया है।

35285-ducati3 Ducati: डुकाटी मॉन्स्टर भारत में लॉन्च, न्यू डिजाइन और दमदार V2 इंजन, जानें इसकी पावर, फीचर्स और कीमत

₹13.99 लाख से शुरू कीमत

Ducati Monster दो वेरिएंट में उपलब्ध है। Monster की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.99 लाख से ₹14.23 लाख और Monster+ की कीमत ₹14.34 लाख से ₹14.45 लाख है। Monster+ में हेडलाइट काउल और पैसेंजर सीट कवर अतिरिक्त मिलता है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)