होम › Chhattisgarh › रायपुर में तिरंगा यात्रा के चलते आज 3 घंटे यातायात प्रभावित, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
Chhattisgarh

रायपुर में तिरंगा यात्रा के चलते आज 3 घंटे यातायात प्रभावित, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

WhatsApp Facebook
रायपुर में तिरंगा यात्रा के चलते आज 3 घंटे यातायात प्रभावित, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Tiranga Yatra : रायपुर (छतीसगढ़): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार, 10 अगस्त को रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं और नागरिकों की बड़ी संख्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान यात्रा मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

इंडोर स्टेडियम से सुभाष स्टेडियम तक का मार्ग रहेगा बंद यह यात्रा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बूढ़ापारा बिजली ऑफिस, नगर निगम भवन, महिला थाना चौक और फायर ब्रिगेड चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम में समाप्त होगी। सुरक्षा व्यवस्था और सुगम संचालन के लिए पूरे मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।

वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग

  • बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा: वाहन चालक परिक्रमा पथ, पुलिस लाइन गेट और कालीबाड़ी मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

  • शास्त्री चौक से महिला थाना: बंजारी चौक, राजभवन चौक, कालीमाई तिराहा, ओसीएम चौक और कालीबाड़ी होकर जाना होगा।

  • कालीबाड़ी से कोतवाली चौक: महिला थाना चौक, ओसीएम चौक, काली माता मंदिर तिराहा, राजभवन चौक और घड़ी चौक का रास्ता खुला रहेगा।

  • सदर बाजार/कोतवाली क्षेत्र: कंकालीपारा चौक, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर चौक और पुलिस लाइन गेट मार्ग निर्धारित किया गया है।

पार्किंग की व्यवस्था यात्रा में शामिल होने वाले लोग अपने वाहन बूढ़ा तालाब गार्डन, इंडोर स्टेडियम के पीछे मैदान, परिक्रमा पथ बूढ़ा तालाब और महाराजबंद तालाब के पास बने पार्किंग स्थलों पर खड़े कर पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुँच सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने और निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करने की अपील की है।

🔴
OneCG एक्सक्लूसिव रिपोर्ट OneChhattisgarh.Com
दोस्तों के साथ साझा करें
Editor
लेखकEditor
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)