होम › Technology › MP News : बाल संप्रेषण गृह में मचा हड़कंप, 7 बाल अपचारी गेट तोड़कर फरार, 6 पकड़े गए
Technology

MP News : बाल संप्रेषण गृह में मचा हड़कंप, 7 बाल अपचारी गेट तोड़कर फरार, 6 पकड़े गए

WhatsApp Facebook
MP News : बाल संप्रेषण गृह में मचा हड़कंप, 7 बाल अपचारी गेट तोड़कर फरार, 6 पकड़े गए

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35173-image-2026-08-09t134716299 MP News : बाल संप्रेषण गृह में मचा हड़कंप, 7 बाल अपचारी गेट तोड़कर फरार, 6 पकड़े गए

MP News : रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम में बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए 7 बाल अपचारी भाग निकले। बताया जा रहा है कि देर रात सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने के बाद बाल अपचारियों ने मुख्य गेट को तोड़ दिया और परिसर से बाहर निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले में नाकाबंदी कर तलाश शुरू की, जिसके बाद 6 को पकड़ लिया गया। वहीं, एक बाल अपचारी अभी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, घटना रात के समय हुई। संप्रेषण गृह में निरुद्ध 7 बाल अपचारियों ने कथित तौर पर पहले वहां तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की। इसके बाद सभी ने मुख्य गेट को क्षतिग्रस्त किया और वहां से निकलकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों ने संभावित रास्तों और ठिकानों पर तलाश शुरू करते हुए जिले में नाकाबंदी कर दी।

हत्या और POCSO जैसे मामलों में थे निरुद्ध

बताया गया है कि फरार हुए बाल अपचारियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और POCSO एक्ट से जुड़े गंभीर मामले दर्ज हैं। इसी वजह से घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नामली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 बाल अपचारियों को दस्तयाब कर लिया। फरार सातवें बाल अपचारी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

SP और SDM ने किया निरीक्षण

घटना की सूचना मिलने के बाद रतलाम एसपी अमित कुमार और शहर एसडीएम प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बाल संप्रेषण गृह पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस फरार बाल अपचारी की तलाश के साथ यह भी जांच कर रही है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में बाल अपचारी सुरक्षा व्यवस्था को तोड़कर कैसे बाहर निकलने में सफल हुए।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)