होम › Technology › CG Crime : खेत में रोपा लगाने के दौरान हुआ विवाद, नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या
Technology

CG Crime : खेत में रोपा लगाने के दौरान हुआ विवाद, नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

WhatsApp Facebook
CG Crime : खेत में रोपा लगाने के दौरान हुआ विवाद, नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35159-379d228e-56ed-42f2-bc62-c559f9da9a571786195714590 CG Crime : खेत में रोपा लगाने के दौरान हुआ विवाद, नशे में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या

CG Crime : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बांगो थाना क्षेत्र में खेत में रोपा लगाने के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ठाड़पखना निवासी गंगोत्री बाई मंझवार (35) शनिवार को अपने पति जगमोहन मंझवार के साथ खेत में रोपा लगाने गई थी। बताया जा रहा है कि काम के दौरान दोनों ने शराब का सेवन किया था। दोपहर में परिवार के अन्य सदस्य खेत से वापस लौट गए, जबकि गंगोत्री और जगमोहन वहीं मौजूद थे।

परिजनों के खेत से जाने के कुछ समय बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जगमोहन ने गंगोत्री के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में महिला के सिर, माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद जगमोहन मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर बांगो थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

परिजनों के मुताबिक, गंगोत्री और जगमोहन के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। परिवार ने पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात भी बताई है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)