होम › Technology › Raisen News: जर्जर मकान की दीवार बनी मौत का कारण, भरभराकर गिरने से मजदूर की मौत; 3 घायल
Technology

Raisen News: जर्जर मकान की दीवार बनी मौत का कारण, भरभराकर गिरने से मजदूर की मौत; 3 घायल

WhatsApp Facebook
Raisen News: जर्जर मकान की दीवार बनी मौत का कारण, भरभराकर गिरने से मजदूर की मौत; 3 घायल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

[Nishaanebaz News] Raisen News: राजू बैरागीरायसेन/बम्होरी। जिले की सिलवानी तहसील के बम्होरी क्षेत्र में बारिश के बाद जर्जर मकान की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम कुंडाली में शुक्रवार देर रात एक कच्चे मकान की कमजोर दीवार अचानक भरभराकर चार लोगों के ऊपर गिर गई। हादसे में एक दिहाड़ी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

दीवार गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए बम्होरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक उपलब्ध नहीं होने पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को सिविल अस्पताल सिलवानी रेफर किया गया।

20 दिन पहले गिर चुकी थी मकान की एक दीवार

पुलिस के अनुसार, ग्राम कुंडाली में जर्जर मकान चेतराम अहिरवार और दौलतराम अहिरवार का बताया जा रहा है। दोनों पिछले कई वर्षों से ग्राम जाम में निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 दिन पहले लगातार बारिश के दौरान इसी मकान की एक दीवार गिर गई थी।

Morena News: उफनती कुंवारी नदी ने बढ़ाई मुश्किलें, पानी के तेज बहाव के बीच रपटा पार कर रहे ग्रामीण और स्कूली बच्चे

एक दीवार गिरने के बाद भी मकान की दूसरी दीवार कमजोर और जर्जर हालत में खड़ी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के कारण दूसरी दीवार भी कभी भी गिर सकती थी, लेकिन उसे हटाया नहीं गया था। इसी दौरान शुक्रवार रात चार मजदूर उसके पास बैठ गए और अचानक दीवार गिरने से सभी मलबे में दब गए।

दीवार के पास बैठे थे चार लोग

Raisen News: हादसे के समय हाकम पिता हरभजन अहिरवार, धनसिंह पिता रामबगस अहिरवार, अशोक पिता देवकरण अहिरवार और सुप्यार पिता मन्नालाल अहिरवार जर्जर दीवार के पास बैठे हुए थे।अचानक कमजोर दीवार भरभराकर चारों के ऊपर जा गिरी। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना देर किए मलबा हटाकर चारों लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।इस दौरान गंभीर रूप से घायल हाकम पिता हरभजन अहिरवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में धनसिंह, अशोक और सुप्यार घायल हुए हैं।

तीन घायलों को सिलवानी अस्पताल किया गया रेफर

हादसे में धनसिंह अहिरवार को कमर से लेकर पैर तक गंभीर चोटें आई हैं। वहीं अशोक अहिरवार के कंधे और हाथ में चोट बताई जा रही है। सुप्यार अहिरवार भी हादसे में घायल हुआ है।

ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी पहुंचाया। वहां डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और इसके बाद तीनों को बेहतर उपचार के लिए सिविल अस्पताल सिलवानी रेफर कर दिया गया।

जर्जर दीवार के पास बैठना पड़ा भारी

Raisen News: ग्रामीणों का कहना है कि मकान की एक दीवार पहले ही गिर चुकी थी और दूसरी दीवार भी काफी कमजोर हो गई थी। इसके बावजूद जर्जर दीवार को हटाया नहीं गया। शुक्रवार रात मजदूर इसी कमजोर दीवार के पास बैठे थे और अचानक हुए हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई।WhatsApp-Image-2026-08-09-at-11.56.12-AM-300x117 Raisen News: जर्जर मकान की दीवार बनी मौत का कारण, भरभराकर गिरने से मजदूर की मौत; 3 घायल

इस घटना ने बारिश के मौसम में जर्जर और खतरनाक भवनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते कमजोर मकान और दीवारों को चिन्हित कर उन्हें हटाया जाता तो इस तरह की घटना को टाला जा सकता था।

Rewa News: नशामुक्ति अभियान के बीच स्कूल में बच्चों से पान मसाला मंगवाने का आरोप, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

ग्रामीणों ने जर्जर मकानों के सर्वे की मांग की

Raisen News: दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर मकानों का सर्वे कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में कमजोर भवनों और दीवारों से खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे भवनों को चिन्हित कर समय रहते लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और खतरनाक हिस्सों को हटाने की जरूरत है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बम्होरी क्षेत्र में जर्जर मकानों की तत्काल जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी दूसरे परिवार को इस तरह के हादसे का सामना न करना पड़े। घटना के बाद गांव में मातम और दहशत का माहौल है।

The post Raisen News: जर्जर मकान की दीवार बनी मौत का कारण, भरभराकर गिरने से मजदूर की मौत; 3 घायल appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)