होम › Chhattisgarh › Raipur Crime: आमानाका में सूने मकान का ताला तोड़कर 60 लाख की चोरी, 48 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh

Raipur Crime: आमानाका में सूने मकान का ताला तोड़कर 60 लाख की चोरी, 48 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
Raipur Crime: आमानाका में सूने मकान का ताला तोड़कर 60 लाख की चोरी, 48 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Raipur Crime: रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र के सरोना स्थित अरिहंत कॉम्प्लेक्स में सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 60 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी मशरूका और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

Raipur Crime: यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया की मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

Raipur Crime: 28 जुलाई को हुई थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी रविकांत गुप्ता निवासी अरिहंत नगर, सरोना 28 जुलाई 2026 को अपने मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ बाहर गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और अन्य सामान चोरी कर लिया।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 231/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Raipur Crime: हजारों CCTV फुटेज खंगाले

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ प्रार्थी और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के हजारों फुटेज खंगाले गए। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गतिविधियों का तकनीकी विश्लेषण किया गया।

Raipur Crime: पुलिस ने पुराने चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों और हाल ही में जेल से रिहा हुए संदिग्धों की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई। CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी को जोड़कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस ने करण तांडी उर्फ केडे और लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने चोरी में शामिल होने से इनकार किया और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस के पास मौजूद साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, नगदी रकम और अन्य सामान बरामद किया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है।

पहले भी चोरी और मारपीट के मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी चोरी और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपी लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी के खिलाफ थाना पंडरी में भी चोरी का मामला दर्ज है।

Raipur Crime: 12 जुलाई को पंडरी क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित श्री बालाजी मेडिकल कॉलेज कैंपस में लगे AC के कॉपर वायर काटकर चोरी करने का आरोप भी लक्ष्मी नारायण पर है। इस मामले में थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 204/2026 के तहत BNS की धारा 331(4), 305 और 3(5) में मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। अब इस मामले में भी उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Raipur Crime: गिरफ्तार आरोपी

1. करण तांडी उर्फ केडे (21), पिता राम तांडी, निवासी मोवा तालाब के पास, आदर्श नगर, सतनाम भवन के सामने, थाना पंडरी, मोवा, रायपुर।

2. लक्ष्मी नारायण गोस्वामी उर्फ मोंटी (19), पिता लक्की पुरी गोस्वामी, निवासी महालक्ष्मी नगर, गणेश मूर्तिकार के सामने, थाना पंडरी, मोवा, रायपुर।

पुलिस मामले में आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं और उनके संभावित साथियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

The post Raipur Crime: आमानाका में सूने मकान का ताला तोड़कर 60 लाख की चोरी, 48 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार appeared first on Nishaanebaz.

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)