Reva Crime: विंध्य विहार कॉलोनी में नशीली कफ सिरप बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार, 40 शीशी जब्त ग्राहक बनाकर भेजी थी पुलिस रंगे हाथों पकड़ा
Reva Crime:रीवा। मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत सिविल लाइन पुलिस को एक और सफलता मिली है। शहर की विंध्य विहार कॉलोनी में अवैध रूप से नशीली सिरप बेच रहे दो युवकों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 40 शीशी अवैध नशीली सिरप बरामद की गई है।
Reva Crime:कबाड़ी मोहल्ले पर सख्ती के बाद बदला ठिकाना
मामले की जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा कबाड़ी मोहल्ले में लगातार की जा रही कठोर कार्रवाइयों के कारण नशा तस्करों ने अपना ठिकाना बदल लिया था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि कबाड़ी मोहल्ले से हटकर अब विंध्य विहार कॉलोनी में किराए का मकान लेकर नशीली सिरप बेचने का कारोबार चलाया जा रहा है।
सूचना की तसदीक के बाद दी दबिश
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोपनीय तरीके से मामले की तसदीक की और सटीक जानकारी मिलते ही मौके पर ग्राहक बनाकर भेजा कार्रवाई के दौरान दो युवकों को रंगे हाथों अवैध कोरेक्स सिरप बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
Reva Crime:पकड़े गए आरोपी विष्णु कुशवाहा उम्र 24 वर्ष, पिता सुदामा कुशवाहा, निवासी: ताला मैहर जिला
दूसरा आरोपी संदीप आदिवासी, निवासी ताला मैहर जिला हाल मुकाम विन्ध्य विहार कॉलोनी, रीवा
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मूल रूप से मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और कुछ समय पूर्व ही रीवा की विंध्य विहार कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।
Reva Crime:नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और उनके मुख्य सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
The post Reva Crime: विंध्य विहार कॉलोनी में नशीली कफ सिरप बेचते 2 आरोपी गिरफ्तार, 40 शीशी जब्त ग्राहक बनाकर भेजी थी पुलिस रंगे हाथों पकड़ा appeared first on Nishaanebaz.
Source: Nishaanebaz


