होम › Technology › CG News : कमरे के अंदर फांसी पर लटकी मिली महिला की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Technology

CG News : कमरे के अंदर फांसी पर लटकी मिली महिला की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

WhatsApp Facebook
CG News : कमरे के अंदर फांसी पर लटकी मिली महिला की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35055-untitled CG News : कमरे के अंदर फांसी पर लटकी मिली महिला की लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

CG News : मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भलौर गांव में एक महिला का शव कमरे के अंदर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने महिला की मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि महिला और उसके पति के बीच आए दिन विवाद होता था। इसी वजह से परिजनों ने घटना को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही महिला की मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला की मौत हत्या है या किसी अन्य वजह से हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)