होम › Technology › CG News : शासकीय हाईस्कूल कोण्डापार में स्वास्थ्य शिविर, 64 बच्चों का ब्लड ग्रुप और सिकलिंग टेस्ट, छात्राओं को लगी HPV वैक्सीन
Technology

CG News : शासकीय हाईस्कूल कोण्डापार में स्वास्थ्य शिविर, 64 बच्चों का ब्लड ग्रुप और सिकलिंग टेस्ट, छात्राओं को लगी HPV वैक्सीन

WhatsApp Facebook
CG News : शासकीय हाईस्कूल कोण्डापार में स्वास्थ्य शिविर, 64 बच्चों का ब्लड ग्रुप और सिकलिंग टेस्ट, छात्राओं को लगी HPV वैक्सीन

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35005-whatsapp-image-2026-08-07-at-64332-pm CG News : शासकीय हाईस्कूल कोण्डापार में स्वास्थ्य शिविर, 64 बच्चों का ब्लड ग्रुप और सिकलिंग टेस्ट, छात्राओं को लगी HPV वैक्सीन

धमतरी। धमतरी जिले के विकासखंड कुरूद स्थित शासकीय हाईस्कूल कोण्डापार में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय प्राचार्य की पहल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चटौद के प्रभारी डॉक्टर संजय साहू और उनकी टीम के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

64 विद्यार्थियों का हुआ ब्लड ग्रुप और सिकलिंग टेस्ट

शिविर के दौरान कुल 64 विद्यार्थियों का ब्लड ग्रुप और सिकलिंग टेस्ट किया गया। इसके साथ ही छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बच्चेदानी के कैंसर से बचाव के लिए 5 बालिकाओं को HPV वैक्सीन भी लगाई गई। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी प्रदान की।

स्वास्थ्य टीम ने निभाई अहम भूमिका

स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चटौद की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। डॉक्टर संजय साहू के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक राकेश भारती, अंजली साहू, गीतेश साहू, गुलाब साहू और लैब टेक्नीशियन एकता साहू ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ग्राम कोण्डापार के सरपंच भीम साहू और ग्राम खुरसेंगा के सरपंच हरिशंकर साहू का भी सहयोग मिला।

स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव: प्राचार्य

संस्था प्रमुख श्रीमती गौरीकांता साहू ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहद जरूरी है। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे।

विद्यालय स्टाफ ने निभाई जिम्मेदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका विमला दीदी सहित सभी व्याख्याताओं ने अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन किया। रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. आशा पाण्डेय, मनीषा शर्मा, कंचन शुक्ला, सुधा बैस, रश्मि सिंह और सविता सोनी ने स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त करते हुए शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)