होम Chhattisgarh इसरो वैज्ञानिकों का दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र दौरा, नवाचार पहल की सराहना
Chhattisgarh

इसरो वैज्ञानिकों का दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र दौरा, नवाचार पहल की सराहना

WhatsApp Facebook
इसरो वैज्ञानिकों का दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र दौरा, नवाचार पहल की सराहना

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर आनंद और उनकी विशेषज्ञ टीम ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित जिला विज्ञान केंद्र का भ्रमण कर यहां संचालित वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। इस दौरान टीम ने विज्ञान केंद्र में विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार आधारित पहलों की सराहना की।

IMG-20260804-WA0062-300x169 इसरो वैज्ञानिकों का दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र दौरा, नवाचार पहल की सराहना

इसरो की टीम ने विज्ञान केंद्र की स्पेस गैलरी, फिजिक्स गैलरी, माइनिंग गैलरी सहित विभिन्न विज्ञान प्रदर्शनों और वर्किंग मॉडल्स का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यार्थियों के लिए आयोजित ‘करके सीखें’ (Learning by Doing) गतिविधियों को देखा, जिन्हें उन्होंने वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए अत्यंत प्रभावी बताया।

 

वैज्ञानिकों ने कहा कि सुदूर जनजातीय क्षेत्र में इस प्रकार की पहल बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन और विज्ञान केंद्र प्रबंधन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक मॉडल बताया।

 

इसरो टीम ने केंद्र प्रमुख उपेंद्र गौतम और उनकी टीम के कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने केंद्र में नियमित रूप से आयोजित शैक्षणिक भ्रमण, ‘कबाड़ से जुगाड़’ विज्ञान गतिविधियां और खगोल विज्ञान पर आधारित डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

 

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस तरह की गतिविधियां बच्चों को विज्ञान, अंतरिक्ष अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं, जो भविष्य के वैज्ञानिकों के निर्माण में अहम योगदान देती हैं।

 

भ्रमण के अंत में विज्ञान केंद्र प्रबंधन ने इसरो के वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विज्ञान में रुचि रखने वाले युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का माहौल देखने को मिला।

The post इसरो वैज्ञानिकों का दंतेवाड़ा विज्ञान केंद्र दौरा, नवाचार पहल की सराहना appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)