होम Technology CG News : निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Technology

CG News : निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Facebook
CG News : निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34743-whatsapp-image-2026-08-04-at-71837-pm-860x484 CG News : निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, पुलिस जांच में जुटी

CG News : बिलासपुर। जिले में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रिंग रोड नंबर-2 स्थित आरबी हॉस्पिटल के सामने हुआ। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रवि बंजारे और भूपेंद्र साहू के रूप में हुई है। दोनों सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर खमतराई के निवासी थे और लंबे समय से निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का काम कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दोनों की छुट्टी थी, लेकिन किसी कारण से वे निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ देर तक दोनों नीचे बातचीत करते रहे, जिसके बाद वे मकान की ऊपरी मंजिल पर चले गए। थोड़ी देर बाद तेज चीख सुनाई दी। आसपास मौजूद लोग ऊपर पहुंचे तो दोनों बिजली के करंट की चपेट में मिले।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस, सीएसपी परमेश्वर तिलकवार, थाना प्रभारी किशोर केवट और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दोनों मजदूरों को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि खुले विद्युत तार या बिजली व्यवस्था में तकनीकी खामी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)