होम Technology MP Crime : पत्नी की हत्या कर बताया आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पति की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
Technology

MP Crime : पत्नी की हत्या कर बताया आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पति की साजिश, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Facebook
MP Crime : पत्नी की हत्या कर बताया आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पति की साजिश, आरोपी गिरफ्तार

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34717-untitled MP Crime : पत्नी की हत्या कर बताया आत्महत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पति की साजिश, आरोपी गिरफ्तार

MP Crime : विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के शमशाबाद में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या में बदल गया। शुरुआती सूचना में इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन मेडिकल जांच में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त को सूचना मिली थी कि 30 वर्षीय खुशबुन खातून ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

3 अगस्त को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला घोंटने के कारण हुई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने जांच की दिशा बदली और पति से सख्ती से पूछताछ की।

जांच के दौरान आरोपी पति ने प्रारंभिक पूछताछ में आपसी विवाद के चलते पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहली पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और उसने बाद में उसने दूसरी शादी की थी।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या के पीछे की पूरी वजह तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)