होम › Raipur News › Raipur City Crime : 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर 1.13 करोड़ की ठगी, बड़े फर्जी करेंसी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
Raipur News

Raipur City Crime : 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर 1.13 करोड़ की ठगी, बड़े फर्जी करेंसी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Facebook
Raipur City Crime : 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर 1.13 करोड़ की ठगी, बड़े फर्जी करेंसी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34682-untitled Raipur City Crime : 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर 1.13 करोड़ की ठगी, बड़े फर्जी करेंसी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Raipur City Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों ने रकम वसूल ली, लेकिन न नकली नोट दिए और न ही पैसे लौटाए। मामले ने संभावित फर्जी करेंसी नेटवर्क की आशंका को भी जन्म दिया है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की आरोपियों से पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। आरोपियों ने दावा किया कि उनके पास बड़ी मात्रा में नकली नोट उपलब्ध हैं और 1 करोड़ 13 लाख रुपये के बदले 45 करोड़ रुपये के कथित नकली नोट देने का प्रस्ताव रखा। सौदे को लेकर रायपुर और महाराष्ट्र में कई दौर की मुलाकातें हुईं।

जांच में सामने आया है कि रायपुर के विभिन्न होटलों में बैठकों के दौरान आरोपियों ने खुद को बड़े नेटवर्क से जुड़ा बताते हुए कारोबारी का विश्वास जीता। इसके बाद अलग-अलग बहानों से रकम ली गई। कुछ भुगतान रायपुर में हुआ, जबकि शेष राशि लेने के लिए कारोबारी को महाराष्ट्र बुलाया गया। इस तरह आरोपियों ने कथित तौर पर कुल 1.13 करोड़ रुपये अपने कब्जे में ले लिए।

रकम मिलने के बाद आरोपी लगातार नकली नोटों की खेप आने, सुरक्षा व्यवस्था और डिलीवरी में देरी जैसे बहाने बनाते रहे। काफी इंतजार के बाद जब न नोट मिले और न ही रकम वापस हुई, तब पीड़ित ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

दो पहलुओं पर जांच

पुलिस इस मामले की दो प्रमुख एंगल से जांच कर रही है। पहला, कारोबारी के साथ हुई 1.13 करोड़ रुपये की ठगी, और दूसरा, शिकायत में सामने आए कथित नकली नोटों के नेटवर्क की सच्चाई। जांच के तहत होटल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, बैंक व नकद लेन-देन, यात्रा संबंधी दस्तावेज और महाराष्ट्र में हुई बैठकों की जानकारी खंगाली जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)