होम Chhattisgarh प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर नियमित एफआईआर दर्ज नहीं
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर नियमित एफआईआर दर्ज नहीं

WhatsApp Facebook
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर नियमित एफआईआर दर्ज नहीं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के मामले में दिल्ली पुलिस ने अभी तक नियमित एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोएडा से आई जीरो एफआईआर पर कानूनी प्रक्रिया जारी है। लड़की के नाबालिग होने के दावे और अन्य तथ्यों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। नोएडा से भेजी गई थी जीरो FIR दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पिछले सप्ताह नोएडा पुलिस ने यह मामला जीरो एफआईआर के रूप में दिल्ली भेजा था। हालांकि, इसे अभी तक नियमित एफआईआर में तब्दील नहीं किया गया है। ऐसे में फिलहाल एफआईआर वापस लेने का सवाल भी नहीं उठता। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा.

 

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया था माफी का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर जारी वीडियो संदेश में कहा था कि प्रदर्शन के दौरान उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ लगाए गए नारे दुखद थे, लेकिन युवाओं को अपनी गलती सुधारने का अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने सजा के बजाय मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच पर जोर दिया। लड़की ने मांगी माफी, मां ने जताया आभार इसके बाद 15 वर्षीय लड़की ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा कि वह दूसरों के बहकावे में आ गई थी। वहीं, उसकी मां ने प्रधानमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने क्षमा का रास्ता अपनाकर उनकी बेटी को नई शुरुआत का मौका दिया। इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला 23 जुलाई के प्रदर्शन के बाद 29 जुलाई को नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352, 353(1) और 356(1) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। मामले की जांच फिलहाल दिल्ली पुलिस कर रही है।

The post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पर नियमित एफआईआर दर्ज नहीं appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)