होम › National › Gujarat Manjalpur By Election Result: मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सतीश पटेल 30,499 वोटों से जीते
National

Gujarat Manjalpur By Election Result: मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सतीश पटेल 30,499 वोटों से जीते

WhatsApp Facebook
Gujarat Manjalpur By Election Result: मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सतीश पटेल 30,499 वोटों से जीते

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34592-gujarat-manjalpur-by-election-result-major-victory-for-bjp-candidate-satish-patel Gujarat Manjalpur By Election Result: मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सतीश पटेल 30,499 वोटों से जीते

Gujarat Manjalpur By Election Result: वडोदरा। गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। 19वें और अंतिम राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने कांग्रेस के भिखा रबारी को 30,499 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की।

मांजलपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान हुआ था, जिसमें 37.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रविवार (3 अगस्त) को 19 राउंड में हुई मतगणना के दौरान भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंत में 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

Gujarat Manjalpur By Election Result: जीत का श्रेय जनता-पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया

जीत के बाद सतीश पटेल ने कहा कि मांजलपुर की जनता ने जिस तरह योगेश काका पर भरोसा जताया था, उसी तरह उन्हें भी भरपूर समर्थन दिया। उन्होंने इस जीत का श्रेय क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार भिखा रबारी ने अपनी हार स्वीकार करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव के अंतिम चरण में भय का माहौल बनाया गया, इसलिए यह चुनाव निष्पक्ष नहीं रहा। मांजलपुर विधानसभा सीट के नतीजे को भाजपा के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है। इस जीत के साथ पार्टी ने सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

Gujarat Manjalpur By Election Result: 37.5 प्रतिशत मतदान

बता दें कि यह सीट बीजेपी के वरिष्ठ विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण खाली हुई थी। 260 मतदान केंद्रों पर हुए इस उपचुनाव में कुल 37.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। साल 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 60.15 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें योगेश पटेल को 1,20,133 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराया था।

बता दें कि मांजलपुर की राजनीति में दिवंगत भाजपा नेता योगेश पटेल का खास प्रभाव रहा है। गुजरात की राजनीति में उनका नाम उन नेताओं में गिना जाता है, जिन्होंने कई वर्षों तक अपने क्षेत्र में मजबूत जनाधार बनाए रखा। अपने राजनीतिक सफर में वह कुल आठ बार विधानसभा पहुंचे।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)