होम › Technology › CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग हुए फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Technology

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग हुए फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

WhatsApp Facebook
CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग हुए फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34578-untitled CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से खिड़की की ग्रील तोड़कर 8 नाबालिग हुए फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

CG News : महासमुंद। जिले में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 नाबालिग खिड़की की ग्रील तोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार सभी नाबालिगों की तलाश के लिए जिलेभर में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। नाबालिगों ने पहले कमरे की खिड़की की लोहे की ग्रील तोड़ी और फिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर बाहर निकल गए। सुबह जब कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली तो तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि फरार हुए सभी नाबालिग पिछले चार से पांच महीनों के दौरान अलग-अलग आपराधिक मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए थे। इनमें एक नाबालिग दुष्कर्म, दो चोरी के मामलों में निरुद्ध थे, जबकि अन्य पर एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न अपराध दर्ज हैं। इनका संबंध महासमुंद, सरायपाली, धमतरी और पड़ोसी राज्य ओडिशा के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से है।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर फरार नाबालिगों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही घटना के कारणों और सुरक्षा में हुई चूक की भी जांच की जा रही है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)