करिये थोड़ी सी वॉकिंग और रखिए खुद को फिट
रायपुर। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी और लाइफस्टाइल में खुद को फिट रखना एक महंगा टास्क है।अधिकांश देखा जाता है कि कम उम्र में ही वजन बढ़ाना अधिक कोलेस्ट्रॉल होना जैसी बीमारियों से लोग ग्रसित हो जाते हैं। इसके लिए या तो फिर हम जिम जाकर वेट लॉस करते हैं या तो फिर डाइटिंग करके लेकिन क्या आप जानते हैं आपका थोड़ा सा चलना आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सेहतमंद रहने के लिए सिर्फ रोजाना 40 मिनट की ब्रिस्क वॉकिंग ही एक बेहतरीन और कम्प्लीट एक्सरसाइज साबित हो सकती है। यह न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखती है, बल्कि दिमाग को भी तेज और शांत बनाती है। ब्रिस्क वॉकिंग है फायदेमंद सरल शब्दों में कहें तो ब्रिस्क वॉकिंग का मतलब ‘तेज गति से चलना’ है। यह एक ऐसी वॉकिंग है जिसमें आपकी दिल की धड़कन (हार्टबीट) थोड़ी बढ़ जाती है, लेकिन आप बिना हांफे आराम से बात कर सकते हैं। यह एक बेहद आसान और सेफ ‘लो-इम्पैक्ट’ एक्सरसाइज है, जिसे किसी भी उम्र के लोग बिना किसी खास ट्रेनिंग के आसानी से कर सकते हैं।

याददाश्त को बढ़ाए
एक रिसर्च के अनुसार, रोजाना वॉक करने से दिमाग के बेहद अहम हिस्से ‘हिप्पोकैम्पस’ का पोटेंशियल बढ़ता है। हिप्पोकैम्पस हमारे मस्तिष्क का वह केंद्र है जो याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता को नियंत्रित करता है। 55 से 80 वर्ष के लोगों पर किए गए एक अध्ययन में पाया गया कि नियमित वॉक करने वालों के दिमाग में काफी सकारात्मक बदलाव आए और बढ़ती उम्र के साथ याददाश्त कमजोर होने का जोखिम कम हुआ। रोजाना वॉक करने से मस्तिष्क में ब्लड फ्लो बढ़ता है और नए न्यूरल कनेक्शन बनते हैं।
रोजाना 40 मिनट की वॉक के जबरदस्त फायदे
तंदुरुस्त दिल और कंट्रोल ब्लड प्रेशर: हल्की एरोबिक एक्सरसाइज होने के कारण यह शरीर पर ज्यादा दबाव डाले बिना दिल की धड़कन बढ़ाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।स्ट्रेस से राहत और बेहतर मूड: खुले माहौल में टहलने से शरीर में ‘फील-गुड’ हार्मोन यानी एंडोर्फिन रिलीज होते हैं। इससे मानसिक तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी दूर होती है तथा मूड फ्रेश रहता है।
सुरक्षित तरीके से वजन घटाना: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो 40 मिनट की तेज चाल से लगभग 200 से 300 कैलोरी बर्न की जा सकती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज कर धीरे-धीरे बॉडी फैट को कम करती है।
जोड़ों के लिए सुरक्षित और आसान: यह एक लो-इम्पैक्ट वर्कआउट है, जिससे घुटनों और जोड़ों पर दबाव नहीं पड़ता। इसलिए यह बुजुर्गों, दर्द से परेशान लोगों या किसी चोट से उबर रहे मरीजों के लिए भी बेहद सेफ है।
लंबी और निरोगी जिंदगी: नियमित वॉक करने से डायबिटीज, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा घटता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाकर बढ़ती उम्र में शरीर का संतुलन बेहतर रखती है।
The post करिये थोड़ी सी वॉकिंग और रखिए खुद को फिट appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


