होम › Raipur News › Raipur Crime : ऑनलाइन सट्टा ऐप पर चल रहा था करोड़ों के नेटवर्क का खेल, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
Raipur News

Raipur Crime : ऑनलाइन सट्टा ऐप पर चल रहा था करोड़ों के नेटवर्क का खेल, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

WhatsApp Facebook
Raipur Crime : ऑनलाइन सट्टा ऐप पर चल रहा था करोड़ों के नेटवर्क का खेल, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34446-27f7617b-161c-4441-931b-990bdc33f505 Raipur Crime : ऑनलाइन सट्टा ऐप पर चल रहा था करोड़ों के नेटवर्क का खेल, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडी नगर थाना क्षेत्र से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक किराए के मकान से ऑस्कर ऑनलाइन सट्टा ऐप के जरिए विभिन्न गेम और इवेंट्स पर सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, लैपटॉप, नकदी और वाई-फाई राउटर सहित करीब 2 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोल चौक स्थित एक मकान में ऑनलाइन सट्टे का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा डीडी नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।

रेड के दौरान मकान में मौजूद तीन युवकों से पूछताछ की गई। उनके मोबाइल और लैपटॉप की जांच में पता चला कि वे ऑस्कर ऑनलाइन सट्टा ऐप के माध्यम से अलग-अलग गेम और इवेंट्स पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 17,200 नकद और एक वाई-फाई राउटर जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में देव कुमार साहू (24 वर्ष), कुंदन दास मानिकपुरी उर्फ छोटू (23 वर्ष) व आकाश खाण्डेकर (23 वर्ष) है। तीनों मूल रूप से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के निवासी हैं और रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, इसके संचालकों, आर्थिक लेन-देन और अन्य सहयोगियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)