होम Technology CG Forest Department : IFS अधिकारी ओपी यादव बने PCCF, राज्य सरकार ने जारी किया प्रमोशन आदेश
Technology

CG Forest Department : IFS अधिकारी ओपी यादव बने PCCF, राज्य सरकार ने जारी किया प्रमोशन आदेश

WhatsApp Facebook
CG Forest Department : IFS अधिकारी ओपी यादव बने PCCF, राज्य सरकार ने जारी किया प्रमोशन आदेश

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34436-untitled CG Forest Department : IFS अधिकारी ओपी यादव बने PCCF, राज्य सरकार ने जारी किया प्रमोशन आदेश

CG Forest Department : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी ओपी यादव (1995 बैच) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के पद पर पदोन्नत कर दिया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा शनिवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के रूप में कार्यरत ओपी यादव को पदोन्नत कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) बनाया गया है।

34437-image-48 CG Forest Department : IFS अधिकारी ओपी यादव बने PCCF, राज्य सरकार ने जारी किया प्रमोशन आदेश

 

राज्य शासन ने ओपी यादव को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से HAG+ (लेवल-16) वेतनमान में पदोन्नति प्रदान की है। इस वेतनमान के तहत उन्हें 2,05,400 से 2,24,400 प्रतिमाह का वेतन मिलेगा।

सरकार ने आगामी आदेश तक ओपी यादव को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण-सह-मुख्य वन्यजीव वार्डन) के पद पर अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)