होम Technology CG Crime: पंजाब से हो रही थी हेरोइन की तस्करी, सुपेला भिलाई में 6 आरोपी गिरफ्तार, दोगुनी कीमत पर बेचकर कमाते थे मुनाफा
Technology

CG Crime: पंजाब से हो रही थी हेरोइन की तस्करी, सुपेला भिलाई में 6 आरोपी गिरफ्तार, दोगुनी कीमत पर बेचकर कमाते थे मुनाफा

WhatsApp Facebook
CG Crime: पंजाब से हो रही थी हेरोइन की तस्करी, सुपेला भिलाई में 6 आरोपी गिरफ्तार, दोगुनी कीमत पर बेचकर कमाते थे मुनाफा

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34419-cg-crime-punjab-heroin-smuggled-6-accused-arrested-supela-in-chhattisgarh-bhilai CG Crime: पंजाब से हो रही थी हेरोइन की तस्करी, सुपेला भिलाई में 6 आरोपी गिरफ्तार, दोगुनी कीमत पर बेचकर कमाते थे मुनाफा

CG Crime: दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में सक्रिय हेरोइन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुपेला थाना की चौकी स्मृति नगर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 ग्राम हेरोइन, 6 मोबाइल फोन और नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।

एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरमीत सिंह रंधावा पंजाब से हेरोइन मंगाकर अपने साथियों के साथ भिलाई-दुर्ग में सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर शंकराचार्य अस्पताल के पीछे घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में गुरमीत सिंह रंधावा (26), विवेकानंद नगर, सुपेला, गगनदीप सिंह (29), हाउसिंग बोर्ड, जामुल, शुभम कुमार बैस (29), हाउसिंग बोर्ड, जामुल,जी. विनित (30), सेक्टर-4, भिलाई, उत्तम सिंह उर्फ बॉबी (28), कैंप-2, छावनी, अब्दुल कादिर (34), प्रगति नगर, जामुल शामिल हैं।

CG Crime: दोगुनी कीमत पर बेचकर कमाते थे मुनाफा

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से करीब 3 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से हेरोइन खरीदता था और भिलाई-दुर्ग में करीब 6 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचता था। गिरोह युवाओं और नशे के आदी लोगों को छोटी-छोटी पुड़ियों में ‘चिट्टा’ सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपियों से करीब 18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 6 मोबाइल फोन, नशा सेवन में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपए आंकी गई है।

CG Crime: पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, वित्तीय लेन-देन और संपर्कों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायर, ग्राहक और सहयोगी कौन हैं तथा यह नेटवर्क कब से सक्रिय था। सुपेला थाना में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख), 27 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)