होम › Technology › CG Crime : चावल कारोबारी की हत्या का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, बिजनेस की जलन में कैंची-पाना से उतारा मौत के घाट
Technology

CG Crime : चावल कारोबारी की हत्या का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, बिजनेस की जलन में कैंची-पाना से उतारा मौत के घाट

WhatsApp Facebook
CG Crime : चावल कारोबारी की हत्या का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, बिजनेस की जलन में कैंची-पाना से उतारा मौत के घाट

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34373-untitled CG Crime : चावल कारोबारी की हत्या का खुलासा, दोस्त ही निकला कातिल, बिजनेस की जलन में कैंची-पाना से उतारा मौत के घाट

CG Crime : धमतरी। जिले में चावल कारोबारी की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में मृतक के कारोबारी साथी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि व्यापार में बढ़ती सफलता और अधिक कमाई से जलन रखने वाले आरोपी ने कैंची और पाना से हमला कर कारोबारी की बेरहमी से हत्या कर दी।

मामला 22 जुलाई का है, जब कुरूद थाना क्षेत्र के नारी महानदी पुल के मुख्य मार्ग पर 27 वर्षीय नीरज साहू का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक के गले और माथे पर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल पर उसका बोलेरो पिकअप वाहन भी खड़ा मिला, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पांडे के निर्देश पर कुरूद, मगरलोड थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी व वैज्ञानिक साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के आधार पर पुलिस बिरेंद्र कुमार साहू, निवासी सांकरा (थाना मगरलोड) तक पहुंची।

पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि वह और नीरज साहू दोनों चावल का कारोबार करते थे। नीरज का व्यापार तेजी से बढ़ रहा था और उसकी आय अधिक थी। इसी बात से वह अंदर ही अंदर जलन और रंजिश पाल बैठा था।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने सुनसान इलाके का फायदा उठाते हुए नारी महानदी पुल के पास नीरज को रोका और कैंची व पाना से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए कैंची और पाना भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)