होम Technology Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 15 मिनट में 2 गोल्ड:जूडो में अस्मिता-हर्ष चैंपियन, पदक तालिका में इंडिया को अब तक 19 मेडल
Technology

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 15 मिनट में 2 गोल्ड:जूडो में अस्मिता-हर्ष चैंपियन, पदक तालिका में इंडिया को अब तक 19 मेडल

WhatsApp Facebook
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 15 मिनट में 2 गोल्ड:जूडो में अस्मिता-हर्ष चैंपियन, पदक तालिका में इंडिया को अब तक 19 मेडल

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34353-whatsapp-image-2026-07-31-at-100639-pm Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 15 मिनट में 2 गोल्ड:जूडो में अस्मिता-हर्ष चैंपियन, पदक तालिका में इंडिया को अब तक 19 मेडल

Commonwealth Games 2026: ग्लासगो। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 15 मिनट के अंदर 2 गोल्ड जीत लिए हैं। जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह चैंपियन बने। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत ने पहली बार जूडो में गोल्ड मेडल जीता है।

शुक्रवार रात अब से कुछ देर पहले अस्मिता डे ने विमेंस 48 किग्रा कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। इसके बाद रात 9:11 बजे हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराकर दूसरा गोल्ड दिलाया।

इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडल टैली में भारत 9वें स्थान पर पहुंच गया है। अब तक टीम ने 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज समेत कुल 19 मेडल जीत चुका है।

Commonwealth Games 2026: अस्मिता ने कनाडा की हेइडी क्वाच को हराया

त्रिपुरा की रहने वाली 23 साल की अस्मिता ने फाइनल के शुरुआती दौर में एक अंक गंवा दिया था। थोड़ी देर में उन्हें एक पेनल्टी भी मिल गई। इससे कनाडा की हेइडी क्वाच ने मैच पर अपनी पकड़ बना ली। अस्मिता ने अटैकिंग खेल जारी रखा और चार मिनट के मुकाबले के आधे समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

Commonwealth Games 2026: हर्ष ने ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज हराया

23 साल के हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को वाजा-अरी (10-0) से हराया।

काट्ज ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन हर्ष ने शानदार बचाव किया और बढ़त नहीं दी। एक मौके पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उन्हें पिन करने की कोशिश की, लेकिन हर्ष उससे बाहर निकल गए और जवाबी दांव भी लगाया।

चार मिनट के मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों को लंबे समय तक कोई अंक नहीं मिला। मैच के आखिरी मिनट में हर्ष ने निर्णायक दांव खेलते हुए वाजा-अरी हासिल की और 10-0 की बढ़त बना ली। आखिरी में हर्ष ने प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)