FROM PARIS TO INDIA NOW RAIPUR: रायपुर में ‘आर्क बाय आर्ची’ बना लग्ज़री होम डेकोर लवर्स का नया डेस्टिनेशन, पेरिस की डिजाइन फिलॉसफी, भारतीय संस्कृति की खूबसूरती का संगम, रायपुर मोवा के The Vaahe Resort में 2 अगस्त तक

ARQE by Archee: रायपुर। अंतरराष्ट्रीय डिजाइन की सोच और भारतीय संस्कृति की आत्मा जब एक साथ मिलती है, तब जन्म लेता है ऐसा होम डेकोर, जो केवल घर नहीं सजाता, बल्कि हर कोने को एक कहानी में बदल देता है। इसी सोच को साकार किया है पेरिस से होम डेकोर की प्रोफेशनल शिक्षा प्राप्त युवा डिजाइनर आर्ची सिंघानिया ने, जिनका प्रीमियम होम डेकोर ब्रांड ‘आर्क बाय आर्ची’ इन दिनों रायपुर में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।

होटल सरोवर पोर्टिको में मिली शानदार सफलता के बाद 31 जुलाई से 2 अगस्त तक द लोकल इवेंट में The Vaahe Resort, अंबुजा मॉल, मोवा, रायपुर में आयोजित ‘आर्क बाय आर्ची’ की विशेष प्रदर्शनी ने होम डेकोर के शौकीनों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, बिल्डर्स और लग्ज़री लाइफस्टाइल पसंद करने वाले लोगों का भरपूर ध्यान आकर्षित किया।
पेरिस की डिजाइन फिलॉसफी, भारतीय संस्कृति की खूबसूरती
आर्ची सिंघानिया का मानना है कि एक घर केवल ईंट और सीमेंट से नहीं बनता, बल्कि उसकी पहचान उसके इंटीरियर और डेकोर से बनती है। पेरिस से होम डेकोर में प्रोफेशनल डिग्री और मुंबई में इंडस्ट्री अनुभव प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारतीय जीवनशैली, प्रकृति, लोक संस्कृति, आध्यात्मिकता और आधुनिक पश्चिमी डिजाइन को एक ही मंच पर प्रस्तुत करने का अनूठा प्रयास किया है। यही सोच ‘आर्क बाय आर्ची’ को सामान्य होम डेकोर ब्रांड्स से अलग पहचान देती है।
हर स्पेस के लिए एक अलग कहानी
प्रदर्शनी में बंगले, विला, पेंटहाउस, लग्ज़री अपार्टमेंट, कॉर्पोरेट ऑफिस और प्रीमियम स्पेस के लिए विशेष डिजाइन कॉन्सेप्ट प्रस्तुत किए गए।
डिजाइनर मंदिर
ड्रॉइंग रूम कॉन्सेप्ट
मास्टर बेडरूम थीम
गेस्ट रूम स्टाइलिंग
कॉर्पोरेट ऑफिस डेकोर
लग्ज़री कुशन, पर्दे, फैब्रिक और एक्सेसरीज़
कस्टमाइज्ड होम स्टाइलिंग सॉल्यूशंस
The Vaahe Resort, अंबुजा मॉल, मोवा हर डिजाइन केवल एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि कारीगरी, कल्पना और भावनाओं का जीवंत संगम दिखाई दिया। डिजाइन जो केवल खरीदा नहीं, आपके लिए तैयार किया जाता है ‘आर्क बाय आर्ची’ की सबसे बड़ी विशेषता इसका कस्टम डिजाइन मॉडल है।
ग्राहक की कल्पना के अनुरूप एक एक्सक्लूसिव क्रिएशन
यदि कोई ग्राहक अपने घर के लिए वीणा की आकृति वाले पर्दे, किसी विशेष थीम का मंदिर, प्राकृतिक रंगों से प्रेरित इंटीरियर या अपनी पसंद के अनुसार किसी विशेष डिजाइन की मांग करता है, तो डिजाइन तैयार करने से लेकर बुनाई, कढ़ाई, सिलाई और अंतिम इंस्टॉलेशन तक पूरी प्रक्रिया विशेषज्ञ टीम द्वारा की जाती है। यानी हर प्रोजेक्ट ग्राहक की कल्पना के अनुरूप एक एक्सक्लूसिव क्रिएशन बन जाता है।
भारतीय जीवनशैली के साथ इंटरनेशनल लग्ज़री एक्सपीरियंस

आर्ची सिंघानिया बताती हैं कि उनका उद्देश्य केवल सुंदर प्रोडक्ट बनाना नहीं, बल्कि भारतीय परिवारों को विश्वस्तरीय होम डेकोर अनुभव देना है। उन्होंने पश्चिमी डिजाइन एस्थेटिक्स को भारतीय संस्कृति, प्रकृति, वन्यजीवन, पारंपरिक कला और आधुनिक जीवनशैली के साथ इस तरह जोड़ा है कि हर संग्रह एक अलग पहचान बनाता है। ब्रांड का नाम ‘ARQE by Archie’ भी अंतरराष्ट्रीय पहचान के भारतीय जीवनशैली के साथ प्रस्तुत किया गया है।
डिजाइन जिसने सभी को चौंकाया
प्रदर्शनी देखने पहुंचे लोगों ने इसे रायपुर में अब तक का सबसे अलग होम डेकोर अनुभव बताया। फैशन डिजाइन की छात्रा अदिति कहती हैं..”अब तक फैशन केवल कपड़ों में देखा था, लेकिन ‘आर्क बाय आर्ची’ ने घरों को भी फैशन का नया आयाम दे दिया है।” ‘ARQE by Archie’ के स्टाल में ऑफिस के लिए ऐसे डिजाइन कॉन्सेप्ट मिले, जो पारंपरिक इंटीरियर से बिल्कुल अलग और आधुनिक हैं। रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े शख्सियतों ने भी प्रदर्शनी को लग्ज़री होम स्टाइलिंग की नई दिशा बताया।
लग्ज़री, लेकिन हर वर्ग की पहुंच में..आर्ची सिंघानिया ने अपने क्रिएशन से इसे सच कर दिखाया
अक्सर माना जाता है कि डिजाइनर होम डेकोर केवल महंगे प्रोजेक्ट्स के लिए होता है, लेकिन आर्ची सिंघानिया इस सोच को बदलना चाहती हैं। मगर आर्ची सिंघानिया कहती हैं कि शानदार डिजाइन केवल अमीरों तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसी सोच के तहत आकर्षक डिजाइनर कुशन से लेकर प्रीमियम होम एक्सेसरीज़ तक कई उत्पाद किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनका मानना है कि यदि डिजाइन आम लोगों तक पहुंचेगा, तभी ब्रांड की वास्तविक सफलता होगी।
रायपुर से मुंबई और दुबई तक
रायपुर में मिली शानदार सफलता के बाद ‘आर्क बाय आर्ची’ अब तेजी से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ रहा है। आर्ची सिंघानिया ने बताया कि जल्द ही ब्रांड की उपस्थिति मुंबई और दुबई जैसे प्रमुख बाजारों में भी देखने को मिलेगी। रायपुर के अंबूजा माल के स्थित The Vaahe Resort में तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में उद्योगपति, आर्किटेक्ट्स, बिल्डर्स, डिजाइन प्रोफेशनल्स, और शहर के प्रतिष्ठित परिवारों ने लाइव एक्सपीरियंस लिया। सभी का कहना है कि ‘आर्क बाय आर्ची’ केवल एक होम डेकोर ब्रांड नहीं, बल्कि भारतीय घरों को वैश्विक पहचान देने की दिशा में एक नई डिजाइन यात्रा है—जहां हर दीवार, हर रंग, हर टेक्सचर और हर स्पेस अपनी अलग कहानी कहता है।
Source: Asian News Bharat


