होम Sports ECB का बड़ा फैसला, जो रूट फिर बने टेस्ट कप्तान, ये होंगे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए कोच
Sports

ECB का बड़ा फैसला, जो रूट फिर बने टेस्ट कप्तान, ये होंगे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए कोच

WhatsApp Facebook
ECB का बड़ा फैसला, जो रूट फिर बने टेस्ट कप्तान, ये होंगे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए कोच

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

34193-34190-ecb ECB का बड़ा फैसला, जो रूट फिर बने टेस्ट कप्तान, ये होंगे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए कोच

ECB: मुंबई/लंदन। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टेस्ट टीम में बड़े बदलाव किए हैं। पूर्व कप्तान जो रूट को एक बार फिर टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड का नया टेस्ट मुख्य कोच बनाया गया है। यह फैसला बेन स्टोक्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद लिया गया।

फ्लेमिंग ने संभाली नई जिम्मेदारी

स्टीफन फ्लेमिंग ने हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का साथ छोड़ा था। अब उन्होंने ECB के साथ 2030 तक का अनुबंध किया है। फ्लेमिंग को इंग्लैंड की क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। वह पहले काउंटी क्रिकेट और ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में भी कोचिंग कर चुके हैं। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में वह टीम के साथ नहीं रहेंगे। उस दौरान मार्कस ट्रेस्कोथिक अंतरिम कोच की भूमिका निभाएंगे।

34194-34191-ecb1 ECB का बड़ा फैसला, जो रूट फिर बने टेस्ट कप्तान, ये होंगे इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए कोच

रूट पर फिर जताया भरोसा

35 वर्षीय जो रूट 2017 से 2022 के बीच इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं। अब बोर्ड ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। रूट ने अपने पहले कार्यकाल में 65 टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की थी।

ऐशेज पर रहेगा पूरा फोकस

इंग्लैंड को ऐशेज सीरीज से पहले पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ कई टेस्ट मैच खेलने हैं। बोर्ड को उम्मीद है कि फ्लेमिंग की कोचिंग और रूट की कप्तानी में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और लंबे समय बाद ऐशेज जीतने का सपना पूरा कर सकेगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)