होम › Technology › 7,000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G Max, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ होगा बेहतरीन AI फीचर्स, जानें कीमत
Technology

7,000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G Max, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ होगा बेहतरीन AI फीचर्स, जानें कीमत

WhatsApp Facebook
7,000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G Max, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ होगा बेहतरीन AI फीचर्स, जानें कीमत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

35365-moto-g-max 7,000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G Max, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ होगा बेहतरीन AI फीचर्स, जानें कीमत

Moto G Max Launch: टेक डेस्क। मोटोरोला भारत में अपनी G सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी यह फोन 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे पेश करेगी। लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर सामने आई जानकारी में फोन के डिजाइन, कलर और कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप के साथ यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकता है।

14 अगस्त को होगा लॉन्च

Moto G Max को भारत में 14 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। फोन को फ्लैट फ्रेम और सैटिन फिनिश वाले डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिनमें ब्लू, डार्क ग्रे और पिंक शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी फोन की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स में इसकी संभावित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई जा रही है।

120Hz डिस्प्ले और Snapdragon चिपसेट

फोन में 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की HBM ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक होने की जानकारी सामने आई है। इसमें Water Touch 2.0 फीचर भी मिलेगा, जिसकी मदद से गीले हाथों से भी स्क्रीन को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

परफॉर्मेंस के लिए Moto G Max में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसे LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़े जाने की बात सामने आई है। स्मार्टफोन Android 16 पर काम करेगा और कंपनी दो OS अपग्रेड के साथ तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की तैयारी में है।

50MP Sony कैमरा से होगी फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका मुख्य कैमरा 50MP Sony LYTIA 600 सेंसर बताया गया है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की जानकारी है।

7,000mAh की बड़ी बैटरी बनेगी खासियत

Moto G Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी होगी। कंपनी की ओर से इसे एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चलने का दावा किया जा रहा है। बैटरी को 1,000 रिचार्ज साइकल तक के लिए रेट किए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

35368-motogmax5g 7,000mAh बैटरी के साथ आएगा Moto G Max, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ होगा बेहतरीन AI फीचर्स, जानें कीमत

Dolby Atmos और IP64 रेटिंग

ऑडियो के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ Dolby Atmos सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जाएगा। स्मार्टफोन को IP64 रेटिंग मिलने की बात कही गई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Ceramic और मजबूती के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी दिया जाएगा।

कीमत पर अभी सस्पेंस

Moto G Max के फीचर्स से जुड़ी ज्यादातर जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ चुकी है, लेकिन इसकी आधिकारिक कीमत अभी स्पष्ट नहीं है। अब 14 अगस्त को लॉन्च के दौरान ही कंपनी फोन की कीमत, रैम-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी साझा करेगी।

Source: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)