होम Chhattisgarh सपेरा समुदाय के परिवारों तक पहुंचा प्रशासन, आधार और जन्म प्रमाण पत्र बने
Chhattisgarh

सपेरा समुदाय के परिवारों तक पहुंचा प्रशासन, आधार और जन्म प्रमाण पत्र बने

WhatsApp Facebook
सपेरा समुदाय के परिवारों तक पहुंचा प्रशासन, आधार और जन्म प्रमाण पत्र बने

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। रायपुर जिला प्रशासन ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए प्रोजेक्ट अहिगुण्डिकः के तहत विशेष पहल शुरू की है। अभियान का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना है, जो दस्तावेजों के अभाव में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं।

IMG-20260904-WA0022-300x300 सपेरा समुदाय के परिवारों तक पहुंचा प्रशासन, आधार और जन्म प्रमाण पत्र बने

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तिल्दा क्षेत्र के ग्राम सिनोधा में सौंरा (सपेरा) समुदाय के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर में समुदाय के 25 लोगों के आधार कार्ड और 29 लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए गए।

 

इस पहल से ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। प्रशासन की टीम ने गांव में ही दस्तावेज संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रक्रिया को आसान और सुलभ बनाया।

 

जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में सौंरा समुदाय के पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने का कार्य लगातार किया जा रहा है। अभियान के तहत पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जॉब कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज और योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

प्रोजेक्ट अहिगुण्डिकः के माध्यम से जिला प्रशासन का प्रयास केवल दस्तावेज बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़ना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है। ग्राम सिनोधा में निवासरत सपेरा समुदाय के परिवारों तक योजनाओं और सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार काम किया जा रहा है।

 

इस पहल से सौंरा समुदाय के लोगों के लिए पहचान और नागरिक दस्तावेज हासिल करने की प्रक्रिया आसान हुई है। साथ ही, आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से पात्र परिवारों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता भी सुगम हुआ है।

The post सपेरा समुदाय के परिवारों तक पहुंचा प्रशासन, आधार और जन्म प्रमाण पत्र बने appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)