होम › National › सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमले में 11 भारतीय घायल: 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा जख्मी; भारत ने हमलों की कड़ी निंदा की
National

सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमले में 11 भारतीय घायल: 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा जख्मी; भारत ने हमलों की कड़ी निंदा की

WhatsApp Facebook
सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमले में 11 भारतीय घायल: 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा जख्मी; भारत ने हमलों की कड़ी निंदा की

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

41983-saudi-arab सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर हमले में 11 भारतीय घायल: 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा जख्मी; भारत ने हमलों की कड़ी निंदा की

नई दिल्ली: सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 11 भारतीय घायल हुए हैं। भारतीय दूतावास ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में 12 लोगों की मौत हुई है, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल बताए गए हैं।

स्थानीय प्रशासन और अस्पतालों के संपर्क में दूतावास

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि वह शनिवार को हुए हमले के बाद से हालात पर नजर रख रहा है। घायल भारतीयों की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से संपर्क किया है। दूतावास ने कहा कि घायलों की स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है और नई जानकारी मिलने पर साझा की जाएगी।

भारत ने हमलों की कड़ी निंदा की

विदेश मंत्रालय ने 10 अक्टूबर समेत एयरपोर्ट पर लगातार हो रहे हमलों की निंदा की। मंत्रालय ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

नागरिकों को निशाना बनाना अस्वीकार्य

भारत ने नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए इन्हें तत्काल रोकने की मांग की। विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब की संप्रभुता की रक्षा के लिए वहां की सरकार और जनता के साथ एकजुटता जताई। भारत ने क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होने की उम्मीद भी जताई।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)