होम › Technology › शेफाली-स्मृति की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त
Technology

शेफाली-स्मृति की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

WhatsApp Facebook
शेफाली-स्मृति की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

42571-ind-w-vs-zim-w शेफाली-स्मृति की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने दूसरे टी-20 में जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। भारतीय गेंदबाजों ने जिम्बाब्वे की टीम को 102 रन पर समेट दिया। इसके बाद स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की तूफानी बल्लेबाजी से भारत ने महज 9 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

शेफाली ने 24 गेंद में ठोका अर्धशतक

शेफाली वर्मा ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 25 गेंद में 55 रन बनाए और 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक है। शेफाली ने अपनी पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 220 रहा।

मंधाना के साथ 47 गेंद में 96 रन की साझेदारी

कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 47 गेंद में 96 रन जोड़ दिए। शेफाली के आउट होने से पहले ही भारत की जीत लगभग तय हो चुकी थी। मंधाना 25 गेंद में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने जिम्बाब्वे के गेंदबाज बेबस नजर आए। भारत ने 9 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

साभार: Asian News Bharat

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें
दोस्तों के साथ साझा करें
OneChhattisgarh संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्कOneChhattisgarh संपादकीय डेस्क

OneChhattisgarh.Com संपादकीय टीम — छत्तीसगढ़ की ताज़ा खबरें, सरकारी योजनाएं, रोजगार समाचार व जनहित के मुद्दों पर निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता।

सभी लेख देखें →
सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)