होम Technology लखनऊ से सऊदी जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
Technology

लखनऊ से सऊदी जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

WhatsApp Facebook
लखनऊ से सऊदी जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

38552-indico लखनऊ से सऊदी जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

लखनऊ: लखनऊ से दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-097 में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। विमान में 133 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। धमकी मिलने के बाद पायलट ने विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया। शाम करीब 5:55 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

टिश्यू पेपर पर मिला धमकी भरा नोट

उड़ान के दौरान विमान में एक टिश्यू पेपर मिला। इस पर विमान को बम से उड़ाने की धमकी लिखी थी। पायलट को इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को अहमदाबाद ले जाया गया।

सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद विमान में सवार सभी 133 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच शुरू की।

बम निरोधक दस्ते ने की जांच

विमान की तलाशी के लिए बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने विमान की गहन जांच की, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

धमकी की जांच जारी

फिलहाल विमान में बम होने की पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे नोट की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि नोट किसने और किस मकसद से लिखा।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)