होम › Technology › लखनऊ एयरपोर्ट पर नई पार्किंग दरें लागू: कार, कैब, ऑटो और बाइक के लिए कितना देना होगा? जानिए
Technology

लखनऊ एयरपोर्ट पर नई पार्किंग दरें लागू: कार, कैब, ऑटो और बाइक के लिए कितना देना होगा? जानिए

WhatsApp Facebook
लखनऊ एयरपोर्ट पर नई पार्किंग दरें लागू: कार, कैब, ऑटो और बाइक के लिए कितना देना होगा? जानिए

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

40987-parking लखनऊ एयरपोर्ट पर नई पार्किंग दरें लागू: कार, कैब, ऑटो और बाइक के लिए कितना देना होगा? जानिए

लखनऊ: लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 1 अक्टूबर से पार्किंग और एयरपोर्ट एक्सेस शुल्क की नई दरें लागू हो गई हैं। अब यात्रियों को छोड़कर लौटने वाले वाहनों को भी तय समय के बाद शुल्क देना होगा। पिक-अप और ड्रॉप की फ्री अवधि 10 मिनट से घटाकर 8 मिनट कर दी गई है।

निजी कार से ₹150 से शुल्क

निजी कार और SUV के लिए 8 मिनट तक पिक-ड्रॉप फ्री रहेगा। इसके बाद 8 से 30 मिनट के लिए ₹150, एक घंटे तक ₹200 और 2 घंटे तक ₹300 शुल्क लगेगा। 24 घंटे के लिए अधिकतम शुल्क ₹1,000 तय किया गया है।

कैब और ऑटो के नए रेट

कमर्शियल कार और कैब के लिए 8 मिनट तक भी ₹200 शुल्क लगेगा। 30 मिनट तक ₹200 और एक घंटे तक ₹300 देना होगा। ऑटो के लिए 8 मिनट तक ₹50 और 30 मिनट तक ₹80 शुल्क निर्धारित है। 24 घंटे का अधिकतम शुल्क ₹500 रहेगा।

दोपहिया वाहनों का शुल्क

दोपहिया वाहन के लिए 30 मिनट तक ₹50 और एक घंटे तक ₹100 शुल्क होगा। 24 घंटे के लिए अधिकतम ₹300 देने होंगे। बड़े वाहनों के लिए 30 मिनट तक ₹600 और 24 घंटे तक ₹3,000 शुल्क तय किया गया है।

नो-पार्किंग में जुर्माना

नो-पार्किंग या पिक-ड्रॉप लेन में ज्यादा देर रुकने पर वाहन क्लैंप या क्रेन से हटाया जा सकता है। दोपहिया पर ₹500 और अन्य वाहनों पर ₹1,000 जुर्माना लगेगा।

Source: Nishaanebaz

Asian News Bharat
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Asian News Bharat
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)