होम Technology रोहित-विराट के वनडे फ्यूचर पर संदीप पाटिल का बड़ा बयान, बोले- दोनों रहें या नहीं, कोई परेशानी नहीं, बेंच स्ट्रेंथ पर भी कही बड़ी बात
Technology

रोहित-विराट के वनडे फ्यूचर पर संदीप पाटिल का बड़ा बयान, बोले- दोनों रहें या नहीं, कोई परेशानी नहीं, बेंच स्ट्रेंथ पर भी कही बड़ी बात

WhatsApp Facebook
रोहित-विराट के वनडे फ्यूचर पर संदीप पाटिल का बड़ा बयान, बोले- दोनों रहें या नहीं, कोई परेशानी नहीं, बेंच स्ट्रेंथ पर भी कही बड़ी बात

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

39769-rohit-virat रोहित-विराट के वनडे फ्यूचर पर संदीप पाटिल का बड़ा बयान, बोले- दोनों रहें या नहीं, कोई परेशानी नहीं, बेंच स्ट्रेंथ पर भी कही बड़ी बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे फ्यूचर को लेकर चर्चा जारी है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अब करीब एक साल का समय बचा है। टूर्नामेंट तक रोहित 40 और विराट 39 साल के हो जाएंगे। ऐसे में दोनों के विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर संदीप पाटिल ने टीम की बेंच स्ट्रेंथ को लेकर अपनी बात रखी है।

‘रोहित-विराट रहें या नहीं, कोई परेशानी नहीं’

पाटिल ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का भविष्य उनकी खेलने की इच्छा, फिटनेस और चयनकर्ताओं की रणनीति पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा, ‘यह इन दोनों खिलाड़ियों पर निर्भर करता है। क्या वे खेलना जारी रखना चाहेंगे? क्या वे अपनी फिटनेस बनाए रख पाएंगे? चयनकर्ताओं की रणनीति क्या है? क्या चयनकर्ता भविष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं? मौजूदा खिलाड़ियों के साथ हमें हमेशा यह भी देखना होगा कि अगर इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने का समय आता है तो क्या हमारे पास उनकी जगह लेने के लिए कोई मजबूत खिलाड़ी है।’

पाटिल ने आगे कहा, ‘भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ को देखते हुए, जिसके बारे में मैंने अभी बात की, मुझे नहीं लगता कि कोई समस्या होगी, चाहे विराट या रोहित टीम में हों या नहीं।’

दोनों को बताया ‘लीजेंड’

पाटिल ने रोहित और विराट की तारीफ करते हुए कहा, ‘ये दोनों खिलाड़ी कई वर्षों से टीम के साथ हैं और उन्हें लीजेंड के तौर पर देखा जाएगा। रोहित शर्मा सफेद गेंद के क्रिकेट में शानदार खिलाड़ी रहे हैं। जहां तक विराट की बात है, उनके बारे में मैं जितना कहूं, उतना ही कम होगा।’

वेस्टइंडीज सीरीज में दोनों शामिल

फिलहाल दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल हैं। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान हैं। सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)