रेल मंत्रालय ने रायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनें चलाने की करी अधिकृत घोषणा
रायपुर। रायपुर और कुरूद के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए खास प्रयास किया जा रहा है। रेल मंत्रालय ने रायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनें चलाने की अधिकृत घोषणा कर दी है। हालांकि इन ट्रेनों के संचालन की शुरुआत कब से होगी, इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। कौन सी ट्रेनें चलेंगी
रेल मंत्रालय के अनुसार गाड़ी रायपुर-कुरूद मेमू और गाड़ी सरायपुर-कुरूद मेमू का संचालन किया जाएगा। रेल सेवाओं की स्वीकृति से संबंधित पत्र की जानकारी रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी है। इस पत्र में रायपुर-रावघाट मेमू ट्रेन के संचालन का भी उल्लेख किया गया है।बड़ी लाइन का काम पूरा, ट्रायल भी हुआ
कुरूद तक बड़ी रेललाइन का काम पूरा हो चुका है और कुछ महीने पहले इस रेलमार्ग पर ट्रायल भी किया गया था। ऐसे में अब क्षेत्र के लोगों को मेमू ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू होने का इंतजार है। इन ट्रेनों के शुरू होने से रायपुर और कुरूद के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। फिलहाल संचालन की तिथि घोषित नहीं होने के कारण यात्रियों को ट्रेन सेवा शुरू होने के लिए अभी प्रतीक्षा करनी होगी।
The post रेल मंत्रालय ने रायपुर-कुरूद के बीच दो मेमू ट्रेनें चलाने की करी अधिकृत घोषणा appeared first on Ekhabri.com.
साभार: Ekhabri


