होम Chhattisgarh रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाएगी 17 सितंबर की शाम
Chhattisgarh

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाएगी 17 सितंबर की शाम

WhatsApp Facebook
रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाएगी 17 सितंबर की शाम

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को रायपुर में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शहर 25 लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बीती रात मरीन ड्राइव पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

 

कलेक्टर ने अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और कार्यक्रम के बेहतर संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

जिला प्रशासन के अनुसार 17 सितंबर की शाम रायपुर में एक साथ लाखों दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इस आयोजन को सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी से जोड़ते हुए नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

 

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीप लेकर कार्यक्रम में पहुंचे और सशक्त रायपुर, सशक्त छत्तीसगढ़ एवं सशक्त भारत के संकल्प के साथ एक दीप जरूर प्रज्वलित करें।

 

निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, पुलिस डीसीपी जोन मध्य तारकेश्वर पटेल, डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा, अपर संचालक जनसंपर्क उमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त संचालक जनसंपर्क पवन गुप्ता, एडिशनल डीसीपी विवेक शुक्ला, एसडीएम रायपुर नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

The post रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाएगी 17 सितंबर की शाम appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)