होम Chhattisgarh रायपुर में अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने बुलडोजर से हटाया कब्जा  
Chhattisgarh

रायपुर में अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने बुलडोजर से हटाया कब्जा  

WhatsApp Facebook
रायपुर में अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने बुलडोजर से हटाया कब्जा   

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर ग्राम फुंडहर में अवैध कब्जे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। खसरा क्रमांक 54/127 की 0.0352 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया।

 

जानकारी के अनुसार, शंकर नगर निवासी संजय अग्रवाल पिता राधेश्याम अग्रवाल द्वारा उक्त भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मौके से कब्जा हटाने की प्रक्रिया पूरी की।

 

अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई नायब तहसीलदार ज्योति सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान राजस्व विभाग, नगर पालिक निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।

 

कार्रवाई पूरी होने के बाद भूमि को विधिवत रूप से भूमि स्वामी यशोदा एसोसिएट एवं पार्टनर योगेश आहूजा को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कब्जे के खिलाफ सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

The post रायपुर में अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने बुलडोजर से हटाया कब्जा   appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)