होम Technology यशस्वी और वैभव के विवादों पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, ICC-BCCI से एक्शन की मांग, बोले- बार-बार ऐसा करने की छूट देना ठीक नहीं
Technology

यशस्वी और वैभव के विवादों पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, ICC-BCCI से एक्शन की मांग, बोले- बार-बार ऐसा करने की छूट देना ठीक नहीं

WhatsApp Facebook
यशस्वी और वैभव के विवादों पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, ICC-BCCI से एक्शन की मांग, बोले- बार-बार ऐसा करने की छूट देना ठीक नहीं

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

36920-1sanjay यशस्वी और वैभव के विवादों पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, ICC-BCCI से एक्शन की मांग, बोले- बार-बार ऐसा करने की छूट देना ठीक नहीं

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल के विवादों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आईसीसी और बीसीसीआई से दोनों को कड़ी सजा देने की अपील की।

मांजरेकर ने क्या कहा

मांजरेकर ने एक्स पर आईसीसी और बीसीसीआई को टैग कर लिखा, ‘वैभव जब भारत-ए से खेल रहे थे और अब यशस्वी, अगर आप इसी तरह से इन हरकतों को जाने देते रहेंगे तो यह घटनाएं होती रहेंगी। आप उन्हें बार-बार ऐसा करने के लिए ट्रेन कर रहे हैं। यह खेल के लिए अच्छा नहीं है और न ही खिलाड़ियों के भविष्य के लिए।’

36919-sanjay यशस्वी और वैभव के विवादों पर मांजरेकर ने उठाए सवाल, ICC-BCCI से एक्शन की मांग, बोले- बार-बार ऐसा करने की छूट देना ठीक नहीं

 

यशस्वी-असिथा में हुआ था विवाद

कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल आउट होने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो से भिड़ गए थे। दोनों के बीच बहस हुई और इसी दौरान उनके हेल्मेट और सिर की टक्कर भी हुई। खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया। फिर यशस्वी और असिथा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और एक-एक डिमेरिट अंक दिया गया।

वैभव भी विवाद में फंसे

त्रिकोणीय सीरीज के मैच में सुपर ओवर के बाद वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलाम्बागे के बीच बहस हुई थी। हलाम्बागे के उकसाने वाले व्यवहार के बाद वैभव ने उन्हें धक्का दिया था। इसके बाद भी दोनों के बीच बहस होती रही।

खिलाड़ियों की हुई आलोचना

यशस्वी के व्यवहार पर हर्षा भोगले और अजय जडेजा ने भी सवाल उठाए थे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इसे मैच की गर्मी में हुई घटना बताया था। मांजरेकर का कहना है कि चेतावनी या जुर्माने से ऐसी घटनाएं नहीं रुकेंगी।

Source: Nishaanebaz

Nishaanebaz
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Nishaanebaz
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)