होम Chhattisgarh मोहला-मानपुर में कृषि विभाग का एक्शन, खाद दुकानों की लगातार निगरानी  
Chhattisgarh

मोहला-मानपुर में कृषि विभाग का एक्शन, खाद दुकानों की लगातार निगरानी  

WhatsApp Facebook
मोहला-मानपुर में कृषि विभाग का एक्शन, खाद दुकानों की लगातार निगरानी   

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। खरीफ वर्ष 2026 के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले में कृषि विभाग ने निगरानी और निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की सुनियोजित कार्ययोजना के तहत जिले के पंजीकृत किसानों को उर्वरकों का शत-प्रतिशत वितरण किया जा चुका है। वर्तमान में जिले की समितियों में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।

 

कृषि आदानों की गुणवत्ता और निर्धारित नियमों के अनुसार बिक्री सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सहकारी एवं निजी उर्वरक विक्रय केंद्रों तथा पौध संरक्षण औषधि केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अब तक 94 उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया जा चुका है।

IMG-20260902-WA0004-300x169 मोहला-मानपुर में कृषि विभाग का एक्शन, खाद दुकानों की लगातार निगरानी   

निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 30 उर्वरक विक्रय केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 5 केंद्रों में उर्वरक की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसी तरह जिले के 21 पौध संरक्षण औषधि केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया है। इनमें अनियमितता मिलने पर 8 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

 

बिना वैध दस्तावेज के कीटनाशकों की बिक्री पाए जाने पर 3 केंद्रों में जब्ती की कार्रवाई करते हुए बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। विभाग द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के विरुद्ध उर्वरक गुण नियंत्रण आदेश, 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं कीटनाशी विक्रेताओं के खिलाफ कीटनाशी अधिनियम, 1968 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

कृषि रसायनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उर्वरक और कीटनाशकों के नमूने भी लिए जा रहे हैं। इन नमूनों को प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा जा रहा है। कृषि विभाग का कहना है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने के लिए विक्रय केंद्रों की निगरानी और निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

 

मौसम की अनुकूल परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कृषि विभाग के प्रक्षेत्र स्तर के अधिकारियों द्वारा किसानों को नैनो उर्वरकों के उपयोग के साथ संतुलित एवं समन्वित कृषि पद्धति अपनाने की जानकारी भी दी जा रही है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे उर्वरक, कीटनाशक और अन्य कृषि आदानों की खरीदी केवल पंजीकृत संस्थानों एवं अधिकृत विक्रय केंद्रों से ही करें।

 

विभाग ने किसानों से अपील की है कि अधिक उत्पादन का दावा करने वाले भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं और अवैध तरीके से कृषि आदानों की बिक्री करने वालों से खरीदारी न करें। डोर-टू-डोर कृषि आदानों की बिक्री से भी किसानों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। ऐसी किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की अपील की गई है।

The post मोहला-मानपुर में कृषि विभाग का एक्शन, खाद दुकानों की लगातार निगरानी   appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)