होम › Technology › मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Technology

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

WhatsApp Facebook
मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रणय अपने पांच दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मुडमार बांध घूमने गया था। इस खबर के सामने आने से मृतक के परिजनों में दुख की लहर है। वही गांव में भी मातम पसरा पड़ा है किसी को उम्मीद नहीं थी पिकनिक मनाने गए युवक के साथ यह अनहोनी हो जाएगी।

 

इसी दौरान वह नहाने के लिए बांध में उतरा, लेकिन गहरे पानी में जाने के बाद डूब गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक का शव बाहर निकाला। प्रणय मिक्चर का व्यापारी बताया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

The post मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)