होम Chhattisgarh महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ
Chhattisgarh

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

WhatsApp Facebook
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 630 करोड़ 55 लाख 54 हजार 300 रुपये की राशि अंतरित की।

 

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, प्रमुख सचिव शहला निगार और संचालक डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं।

 

# अब तक 19,444 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान

 

राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक कुल 19,444.33 करोड़ रुपये से अधिक की राशि 30 किस्तों में महिलाओं के खातों में सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है। योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को की गई थी, जिसके बाद से हर महीने महिलाओं को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

 

# महिलाओं की आर्थिक मजबूती पर फोकस

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो परिवार और समाज दोनों का विकास सुनिश्चित होता है।

 

# शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार में बढ़ा निवेश

 

योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में कर रही हैं। कई महिलाएं सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रही हैं, वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं सिलाई-कढ़ाई, ब्यूटी पार्लर, डेयरी, किराना दुकान, पशुपालन और अन्य छोटे व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

 

# पारदर्शिता और भरोसे का मॉडल बनी डीबीटी व्यवस्था

 

सरकार का कहना है कि डीबीटी प्रणाली ने न केवल पारदर्शिता बढ़ाई है, बल्कि महिलाओं के बीच शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत किया है। हर महीने समय पर राशि सीधे बैंक खातों में पहुंचने से योजना का प्रभाव तेजी से बढ़ा है।

 

# समावेशी विकास की मजबूत आधारशिला

 

महतारी वंदन योजना को राज्य में महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा कदम माना जा रहा है। यह योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने में अहम भूमिका निभा रही है और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में योगदान दे रही है।

The post महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)