ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को टैग किया है। यात्री यात्रा के दौरान सोने की तैयारी कर रहा था तभी उनकी नजर कॉकरोचों पर पडी। घबरा कर उन्होंने अटेंड को बुलाकर सूचित किया तो उसने बताया कि पूरी ट्रेन में यह समस्या है।
इसे परेशान हो कर देर रात यात्री आशीष मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह ट्रेन संख्या 12772 (रायपुर–सिकंदराबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस) से यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उनकी बर्थ और आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में कॉकरोच दिखाई दिए।
यात्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि कोच में कॉकरोच की वजह से वह सोने तक से डर रहे हैं, क्योंकि यह उनके कान में भी जा सकते हैं। उन्होंने इस समस्या का वीडियो और फोटो भी साझा किया है।
उन्होंने इस मामले की शिकायत रेल मदाद (RailMadad) पर दर्ज कराई और साथ ही रेलवे मंत्री व संबंधित अधिकारियों को X पर टैग कर कार्रवाई की मदद के लिए मांग की है।
इस घटना ने एक बार फिर रेलवे की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह ट्रेन रायपुर से हैदराबाद के बीच चलती हैं। दोनों ही राज्यों की राजधानियां है। SEC रेल्वे की बड़ी चुक जान पड़ता है। यात्रियों की सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर रेलवे की जिम्मेदारी पर बहस तेज हो गई है।

यात्री का X (Twitter) पोस्ट (Original Message)
“I am traveling from Raipur to Secunderabad through train number 12772, I.e. Raipur Secunderabad SF express, as seen in this videos lots of cockroaches are their in the train. I am afraid to sleep as this can enter in my ears while I sleep. @AshwiniVaishnaw @IRCTCofficial”
https://www.instagram.com/reel/DbOgT2OKih8/?igsh=aTA2eHA1Y2gxcm00
https://www.instagram.com/reel/DbOgT2OKih8/?igsh=aTA2eHA1Y2gxcm00
The post ब्रेकिंग न्यूज़: ट्रेन में कॉकरोच से परेशान यात्री, रात काटनी मुश्किल appeared first on Ekhabri.com.
Source: Ekhabri


