होम Technology बारिश के मौसम में आमतौर पर देखा जाता है कि बालों की झड़ने की समस्या अधिक बढ़ जाती है
Technology

बारिश के मौसम में आमतौर पर देखा जाता है कि बालों की झड़ने की समस्या अधिक बढ़ जाती है

WhatsApp Facebook
बारिश के मौसम में आमतौर पर देखा जाता है कि बालों की झड़ने की समस्या अधिक बढ़ जाती है

For latest updates, join our official groups:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बाल बेजान और बुरे नजर आने लगते हैं ऐसे में जरूरी है कि हम अपने बालों का सही तरीके से ध्यान दें. इसके लिए अतिरिक्त पोषण में अच्छी डाइट लें इसके साथ-साथ कुछ ऐसी टिप्स भी हैं जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को खूबसूरत और सेहतमंद बना सकते हैं.

 

 

एलोवेरा और गुड़हल का तेल

एलोवेरा और गुड़हल के फूल दोनों ही नेचुरल चीजें हैं और इनसे बना तेल बालों का झड़ना बहुत हद तक कम कर सकता है. इनमें मौजूद पोषक तत्व बालों को सही पोषण देकर उन्हें बढ़ने में मदद करते हैं. इसके साथ बाल जड़ से मजबूत होने के साथ शाइनी भी दिखने लगते हैं. यहां एलोवेरा और गुड़हल का तेल बनाने की विधि बताई जा रही है:

 

 

सामग्री

200-250 ग्राम नारियल का तेल

 

5-6 गुड़हल के फूल

 

1 मीडियम साइज एलोवेरा का टुकड़ा

 

विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले गुड़हल के फूलों को धोकर सुखा लें।

 

अब एलोवेरा के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें से पल्प निकाल लें।

 

एक भारी सी कड़ाही लें और उसमें नारियल का तेल डालें।

 

इस तेल में गुड़हल के फूल और एलोवेरा का ताजा पल्प मिला देना है।

 

गैस की आंच एकदम धीमी करके इसे धीरे-धीरे उबलने दें।

 

यह प्रोसेस एलोवेरा और गुड़हल के पोषण को तेल में मिला देगा.

 

इस तेल को 10-15 मिनट तक तब तक गर्म करना है जब तक एलोवेरा जेल पूरी तरह से सूख न जाए।

 

जब ऐसा लगे कि तेल में डाली चीजों का रंग बदल रहा है, खासकर भूरा या काला हो रहा है तो समझें कि तेल बस तैयार है।

 

गैस से उतारकर इसे ठंडा होने के रख दें।

 

इस बात का खास ध्यान रखें की आंच तेज न हो क्योंकि इससे दोनों के पोषण खत्म हो जाते हैं।

 

ठंडा होने के बाद तेल को छलनी से छान लें।

 

आपका स्पेशल गुड़हल और एलोवेरा का तेल तैयार है।

 

कैसे लगाएं?

इस तेल को हफ्ते में दो बार शैंपू करने से पहले लगाएं। शैंपू से एक दिन पहले यानी रात को तेल लगाकर सिर की हल्के हाथ से मालिश करें और अगली सुबह हेयर वॉश कर लें।

The post बारिश के मौसम में आमतौर पर देखा जाता है कि बालों की झड़ने की समस्या अधिक बढ़ जाती है appeared first on Ekhabri.com.

Source: Ekhabri

Ekhabri
मीडिया पार्टनर साभार (Syndicated) Ekhabri
मूल लेख पढ़ें ↗
दोस्तों के साथ साझा करें
📰 सम्बन्धित समाचार

यह भी पढ़ें (सम्बंधित ख़बरे)